8th pay commission DA hike before Holi 2026 know salary calculation होली से पहले होगा DA का ऐलान, 8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की इतनी हो जाएगी सैलरी, Business Hindi News - Hindustan
More

होली से पहले होगा DA का ऐलान, 8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की इतनी हो जाएगी सैलरी

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दिसंबर 2025 के लिए श्रम ब्यूरो ने ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स–इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) का आंकड़ा 148.2 जारी किया है।

Thu, 19 Feb 2026 06:52 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
होली से पहले होगा DA का ऐलान, 8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारियों की इतनी हो जाएगी सैलरी

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। दिसंबर 2025 के लिए श्रम ब्यूरो ने ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स–इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) का आंकड़ा 148.2 जारी किया है। इसके आधार पर जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता (DA) में 2% बढ़ोतरी लगभग तय मानी जा रही है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा 58% की दर बढ़कर 60% हो जाएगी। लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को अब बस आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

होली से पहले ऐलान संभव

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकार होली से पहले इसका ऐलान कर सकती है? इस बार होली 3 मार्च 2026 को है। परंपरा के मुताबिक सरकार साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) के लिए DA बढ़ाती है, लेकिन घोषणा अक्सर मार्च और सितंबर/अक्टूबर में करती है। कई बार बड़े त्योहारों जैसे होली या दिवाली से पहले घोषणा देखने को मिलती है, ताकि कर्मचारियों को त्योहार से पहले राहत मिल सके। हालांकि ऐसा हर बार संभव नहीं होता।

उदाहरण के तौर पर 2025 में होली 14 मार्च को थी, लेकिन DA बढ़ोतरी की घोषणा 28 मार्च को हुई थी। वहीं साल की दूसरी बढ़ोतरी 1 अक्टूबर 2025 को घोषित की गई, जबकि दिवाली 20 अक्टूबर को पड़ी थी। यानी त्योहार से पहले ऐलान की संभावना रहती है, पर इसकी कोई पक्की तारीख तय नहीं होती। ऑल इंडिया NPS एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह पटेल का मानना है कि इस बार सरकार होली से पहले घोषणा कर सकती है, हालांकि औपचारिक आदेश अप्रैल में भी आ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग पर सरकार की बड़ी चेतावनी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग पर सरकार ने संसद में दी नई जानकारी, कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में पेंशन पर सरकार ने दी बड़ी जानकारी, कर्मचारियों के लिए खबर

उदाहरण में समझें

DA क्यों इतना अहम है, इसे एक उदाहरण से समझते हैं। 7th पे कमीशन के तहत एंट्री लेवल ग्रुप D कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, जो 1 जनवरी 2016 से लागू है। 7वें वेतन आयोग की अवधि 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुकी है और 8th पे कमीशन लागू होने में समय लग सकता है। ऐसे में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी फिलहाल स्थिर रहेगी, लेकिन DA हर छह महीने में बढ़ता रहेगा, जिससे कुल वेतन में इजाफा होता है।

अगर 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी पर 58% DA मिलता है तो DA की रकम 10,440 रुपये बनती है और कुल वेतन 28,440 रुपये होता है। अब यदि DA 60% हो जाता है, तो यह 10,800 रुपये होगा और बेसिक+DA मिलाकर 28,800 रुपये हो जाएंगे। इसके अलावा हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और सालाना 3% की इंक्रीमेंट अलग से मिलती है। सीनियर कर्मचारियों को अन्य कई भत्ते भी मिलते हैं, जिससे कुल सैलरी पर बड़ा असर पड़ता है।

क्या है कैलकुलेशन

DA की गणना 12 महीने के AICPI-IW औसत के आधार पर होती है। दिसंबर 2025 तक 12 महीने का औसत 145.54 रहा है। 2016 बेस ईयर के आंकड़े को 2001 बेस से जोड़ने के लिए 2.88 का फैक्टर लगाया जाता है। तय फॉर्मूले के अनुसार DA करीब 60.33% बनता है। सरकार आमतौर पर राउंड फिगर में घोषणा करती है, इसलिए इसे 60% माना जा रहा है। यानी जनवरी 2026 से DA 58% से बढ़कर 60% होना लगभग तय है—अब सबकी नजर सिर्फ सरकार के आधिकारिक आदेश पर टिकी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,