7th Pay Commission DA hike today modi govt announced 2% बढ़ा केंद्रीय कर्मचारियों का DA, सैलरी में कितना हुआ इजाफा, समझें गणित, Business Hindi News - Hindustan
More

2% बढ़ा केंद्रीय कर्मचारियों का DA, सैलरी में कितना हुआ इजाफा, समझें गणित

  • 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है। सरकार के कैबिनेट की बैठक के बाद सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA और DR बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।

Fri, 28 March 2025 04:00 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
2% बढ़ा केंद्रीय कर्मचारियों का DA, सैलरी में कितना हुआ इजाफा, समझें गणित

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए DA और DR बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस वेतन संशोधन के साथ, डीए 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। बता दें कि 7वें वेतन आयोग के तहत 12 मिलियन से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को इससे फायदा होगा।

क्या है डिटेल

बता दें कि केंद्र आमतौर पर साल में दो बार डीए और डीआर बढ़ोतरी की घोषणा करता है। एक बार मार्च में और फिर अक्टूबर में। मार्च में घोषित डीए बढ़ोतरी आमतौर पर जनवरी से लागू होती है और अक्टूबर में घोषित डीए बढ़ोतरी आमतौर पर जुलाई से प्रभावी होती है। इससे पहले, केंद्र ने अक्टूबर 2024 में डीए को 3% बढ़ाकर 50% से 53% किया था। मार्च 2024 में पिछली बढ़ोतरी में डीए को 46% से बढ़ाकर 50% किया गया था।

कितनी बढ़ेगी सैलरी

अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 18,000 रुपये है, तो उसे अब हर महीने 360 रुपये मिलेंगे। दरअसल, अब तक 18,000 रुपये मूल वेतन वाले कर्मचारी को 53% भत्ता मिलता है जो 9540 रुपये के बराबर है। यह 55 फीसदी के हिसाब से 9900 रुपये हो जाएगा। कहने का मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को अब हर महीने 360 रुपये ज्यादा मिलेंगे। हालांकि, यह बढ़ोतरी पिछले कई साल में सबसे कम है। बता दें कि सरकार ने आठवें वेतन आयोग का भी गठन किया है। यह वेतन आयोग केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और भत्ते पर सिफारिशें देगा, जिसके जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है।

डीए बढ़ोतरी कैलकुलेशन

आम तौर पर, डीए बढ़ोतरी की गणना अखिल भारतीय औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू) के आंकड़ों के आधार पर की जाती है। इसके बाद केंद्र सरकार किसी भी संशोधन पर निर्णय लेने से पहले पिछले छह महीनों के आंकड़ों का आकलन करती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,