34 billion dollar gone gautam adani mukesh amabni other billionaires hit by stock market selloff बाजार में भूचाल के बीच अडानी, अंबानी समेत इन अरबपतियों को तगड़ा नुकसान, ₹2965 करोड़ स्वाहा, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार में भूचाल के बीच अडानी, अंबानी समेत इन अरबपतियों को तगड़ा नुकसान, ₹2965 करोड़ स्वाहा

  • Gautam Adani Mukesh Amabni Networth: मुकेश अंबानी और गौतम अडानी समेत कुल सात सबसे अमीर भारतीयों की संपत्ति 2025 के शेयर बाजार में बिकवाली से प्रभावित हुई है। इनमें सबसे अधिक नुकसान गौतम अडानी को हुआ है।

Wed, 12 March 2025 07:49 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार में भूचाल के बीच अडानी, अंबानी समेत इन अरबपतियों को तगड़ा नुकसान, ₹2965 करोड़ स्वाहा

Gautam Adani Mukesh Amabni Networth: मुकेश अंबानी और गौतम अडानी समेत कुल सात सबसे अमीर भारतीयों की संपत्ति 2025 के शेयर बाजार में बिकवाली से प्रभावित हुई है। इनमें सबसे अधिक नुकसान गौतम अडानी को हुआ है। अडानी की संपत्ति में 10 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट देखी गई है। इसके बाद एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर, शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप के शापूर मिस्त्री, सन फार्मा के दिलीप सांघवी और रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी का स्थान है।

क्या है डेटा

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स डेटा के अनुसार, पिछले कैलकुलेशन में सातों अरबपतियों की कुल संपत्ति 309.80 बिलियन डॉलर थी। इस कैलेंडर में अब तक उनकी संपत्ति करीबन 34 बिलियन डॉलर (2965 करोड़ रुपये) घट चुकी है। 87.5 बिलियन डॉलर के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी को 2025 में 3.13 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। समूह की प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज इस साल अब तक 2.54 प्रतिशत ऊपर है। इसी अवधि के दौरान समूह के एक अन्य शेयर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में 28.7 प्रतिशत की गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹2 शेयर ने चौंकाया, ₹1 लाख के निवेश को बना दिया 4 करोड़ 50 लाख रुपये
ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी के हाथ से निकली यह दिग्गज कंपनी, ₹98 अरब में डील, कौन है खरीदार

एलन मस्क को भी झटका

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की संपत्ति 126 बिलियन डॉलर घट गई है और पिछली गणना में उनकी संपत्ति 307 बिलियन डॉलर थी, इस साल अमेरिकी बाजार में टेस्ला के शेयरों में 39 प्रतिशत की गिरावट आई है। गौतम अडानी की संपत्ति इस साल 10.1 बिलियन डॉलर घटकर 68.8 बिलियन डॉलर रह गई है। अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज इस कैलेंडर में 12 प्रतिशत नीचे है। अडानी ग्रीन एनर्जी (22 प्रतिशत नीचे), अडानी टोटल गैस (21.26 प्रतिशत नीचे), अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (6 प्रतिशत नीचे) और अडानी पोर्ट्स (3 प्रतिशत नीचे) इस साल गिरने वाले अडानी समूह के कुछ अन्य शेयर हैं।

शिव नादर को 7.13 बिलियन डॉलर का नुकसान

शिव नादर को 7.13 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। उनकी संपत्ति 36 बिलियन डॉलर है। शापूर मिस्त्री को 4.52 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है और उनकी संपत्ति 34.1 बिलियन डॉलर है। ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल, जिसमें JSW स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर, JSW एनर्जी, जिंदल सॉ और जिंदल स्टेनलेस जैसी कंपनियां शामिल हैं, की संपत्ति इस साल 2.22 बिलियन डॉलर है। अजीम प्रेमजी को 2025 में 2.7 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है और उनकी संपत्ति 28.2 बिलियन डॉलर है। दिलीप सांघवी की संपत्ति 25.3 बिलियन डॉलर है, जो इस साल 4.21 बिलियन डॉलर कम है। इसी अवधि में विप्रो के शेयरों में 12.49 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि सन फार्मा के शेयरों में 11.72 प्रतिशत की गिरावट आई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,