1 good and 2 bad news for the customers using debit card of this bank इस बैंक का डेबिट कार्ड यूज करने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छी और 2 बुरी खबरें, Business Hindi News - Hindustan
More

इस बैंक का डेबिट कार्ड यूज करने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छी और 2 बुरी खबरें

ICICI बैंक ने अपने एक्सप्रेशंस डेबिट कार्ड से जुड़े फायदों और शुल्कों में कई बदलाव किए हैं। ये बदलाव जून और जुलाई 2026 से लागू होंगे। आइए देखें क्या-क्या बदलाव हुए हैं...

Tue, 19 May 2026 09:01 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
इस बैंक का डेबिट कार्ड यूज करने वाले ग्राहकों के लिए एक अच्छी और 2 बुरी खबरें

अगर आप ICICI बैंक का डेबिट कार्ड यूज करते हैं तो आपके लिए कुछ अच्छी और कुछ बुरी खबरें हैं। ICICI बैंक ने अपने एक्सप्रेशंस डेबिट कार्ड से जुड़े फायदों और शुल्कों में कई बदलाव किए हैं। ये बदलाव जून और जुलाई 2026 से लागू होंगे। आइए देखें क्या-क्या बदलाव हुए हैं...

1. जुलाई 2026 से मूवी का फायदा

अच्छी खबर यह है कि अगर बैंक के डेबिट कार्ड का इस्तेमाल मूवी टिकट बुक करने के लिए करते हैं तो आपको 125 रुपये का फायदा होगा। अब हर महीने आपको BookMyShow पर मूवी टिकट पर छूट मिलेगी। दो टिकट खरीदने पर ₹125 तक की छूट पाएंगे। यह सुविधा हर महीने एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के मुकाबले पाकिस्तान में पेट्रोल 41, श्रीलंका में ₹39, नेपाल में ₹35 महंगा

2. जून 2026 से विदेशी लेन-देन का शुल्क बढ़ा

एक बुरी खबर यह है कि बैंक ने डीसीसी चार्ज बढ़ा दिया है। जब आप भारत या विदेश में रुपये में वह लेन-देन करते हैं जो विदेशी कंपनी से जुड़ा हो, तो डीसीसी शुल्क लगता है। यह शुल्क अब 1% की जगह 3.50% हो जाएगा। यानी हर सौ रुपये पर अब साढ़े तीन रुपये देना होगा।

3. जून 2026 से सालाना शुल्क में बढ़ोतरी

बुरी खबर यह है कि बैंक ने डेबिट कार्ड यूजर को एब बड़ा झटका दिया है। कार्ड का सालाना शुल्क ₹599 से बढ़ाकर ₹749 कर दिया गया है। बैंक का कहना है कि पूरी जानकारी के लिए नियम और शर्तें पढ़ें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महंगाई का एक और झटका, 5 दिन में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पार्सल के नाम पर हो रहा है ठगी, बैंक ने जारी किया अलर्ट

ICICI बैंक ने अपने कस्टमर को एक नए तरह के स्कैम के बारे में अलर्ट भी किया है। यह ठगी कुरियर या डाक विभाग के नाम पर की जा रही है। बैंक ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और इस तरह के फर्जी संदेशों से बचें।

कैसे हो रही है ठगी?

सबसे पहले पीड़ित के मोबाइल पर एक एसएमएस आता है, जिसमें लिखा होता है कि आपका एक पार्सल अधूरे पते की वजह से डिलीवर नहीं हो पाया है। उस एसएमएस में एक फर्जी लिंक (फिशिंग लिंक) दी जाती है, जिस पर पता अपडेट करने के लिए क्लिक करने को कहा जाता है।

कभी-कभी ठग फोन करके जल्दबाजी भी बनाते हैं, “अगर अब पता नहीं अपडेट किया तो पार्सल कैंसल हो जाएगा।” लिंक पर क्लिक करने और पता देने के बाद आपसे 25 या 50 रुपये का छोटा पेमेंट मांगा जाता है, जो सिर्फ क्रेडिट या डेबिट कार्ड से ही स्वीकार किया जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेंसेक्स और निफ्टी की आज कैसी रहेगी चाल, जानें क्या हैं ग्लोबल संकेत
ये भी पढ़ें:अमेरिका ने रूसी तेल पर 30 दिन की छूट बढ़ाई, भारत की खरीदारी पहले से जारी

जैसे ही आप अपने कार्ड की जानकारी (नंबर, एक्सपायरी डेट, CVV) डालते हैं, वह डेटा ठगों के पास चला जाता है, जो बाद में उसका गलत इस्तेमाल करते हैं।

कैसे बचें?

घबराएं नहीं। ठग लोगों के डर या जल्दबाजी का फायदा उठाते हैं। शांत रहें। फर्जी लिंक पर न क्लिक करें। कुरियर कंपनियां और डाक विभाग पार्सल डिलीवरी के लिए एसएमएस पर लिंक भेजकर पता नहीं मांगते। अगर कोई अनजान संदेश आए तो उस कंपनी के आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करके पूछ लें।

क्या करें अगर ठगी हो जाए?

· साइबर क्राइम पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत करें।

· हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।

· ICICI बैंक हेल्पलाइन 1800 2662 पर संपर्क करें।

हमेशा याद रखें कि अनजान व्यक्ति से आए किसी भी लिंक पर न क्लिक करें और अपनी गोपनीय जानकारी (कार्ड नंबर, पिन, CVV) किसी से साझा न करें। संदिग्ध SMS, ईमेल या कॉल की सूचना sancharsaathi.gov.in और ICICI बैंक के antiphishing@icicibank.com पर भेजें।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,