youtuber jyoti malhotra came to bhagalpur Ajgaivinath Temple पाक के लिए जासूसी की आरोपी ज्योति का बिहार कनेक्शन, इंस्टाग्राम पोस्ट से खुलासा; अजगैवीनाथ मंदिर की बढ़ी सुरक्षा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पाक के लिए जासूसी की आरोपी ज्योति का बिहार कनेक्शन, इंस्टाग्राम पोस्ट से खुलासा; अजगैवीनाथ मंदिर की बढ़ी सुरक्षा

ज्योति मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भागलपुर रेलवे स्टेशन और सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ मंदिर की फोटो भी पोस्ट की थी। बाद में उस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। पुलिस सूत्रों ने उक्त जानकारी साझा की है। इधर, अजगैवीनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Tue, 20 May 2025 07:47 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, भागलपुर
share
पाक के लिए जासूसी की आरोपी ज्योति का बिहार कनेक्शन, इंस्टाग्राम पोस्ट से खुलासा; अजगैवीनाथ मंदिर की बढ़ी सुरक्षा

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा का भागलपुर कनेक्शन भी सामने आया है। ज्योति के इंस्टाग्राम पोस्ट से खुलासा हुआ है कि 2023 के जुलाई में वह दो बार भागलपुर आई थी। श्रावणी मेला के दौरान वह सुल्तानगंज गई थी। इंस्टाग्राम अकाउंट पर भागलपुर रेलवे स्टेशन और सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ मंदिर की फोटो भी पोस्ट की थी। बाद में उस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। पुलिस सूत्रों ने उक्त जानकारी साझा की है। इधर, अजगैवीनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसएसपी हृदय कांत ने मंदिर के आसपास सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने को कहा है। मंदिर की सुरक्षा ऑडिट भी शुरू कर दी गई है। ऑडिट में जो भी कमियां मिलेंगी, उसे दूर करना होगा।

इधर सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने सोमवार को ज्योति को हिरासत में लिया। एनआईए की एक टीम हिसार पहुंची और ज्योति को हिरासत में लेकर चंडीगढ़ गई। एक दिन पहले हरियाणा पुलिस ने बताया था कि ज्योति पाक के खुफिया अधिकारियों के संपर्क में थी। इस बीच, ज्योति का इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ज्योति के यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद जो’ के 3.77 लाख सब्सक्राइबर्स हैं जबकि इंस्टाग्राम पर 1.31 लाख फॉलोअर्स हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्योति मल्होत्रा कैसे बनी 'नैरेटिव वॉर' का हथियार? कबूलनामे में उगले कई राज

जांच में पता चला कि उसने 2023 में कमीशन एजेंटों के जरिए वीजा प्राप्त कर पाक की यात्रा की थी। वहां उसकी मुलाकात पाक उच्चायोग के अधिकारी एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई, जिसे हाल में भारत से निष्कासित किया गया है। ज्योति वाराणसी भी आई थी। आशंका है कि यहां के वीडियो, फोटो आदि उसने उपलब्ध कराई है। उसके इंस्ट्राग्राम व यू ट्यूब पर अपलोड वीडियो की भी जांच में एनआईए जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चोर-चोर का हल्ला कर युवक को पीट-पीट कर मार डाला, बिहार में भयानक कांड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।