yellow for heavey rain in kishanganj and purnia alert for thunder and thunder storm in bihar बिहार में यहां भारी बारिश का येलो अलर्ट, 17 जिलों में ठनका और आंधी की चेतावनी; आगे कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में यहां भारी बारिश का येलो अलर्ट, 17 जिलों में ठनका और आंधी की चेतावनी; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Report: सोमवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, जमुई, बांका, मुंगेर, खगड़िया जिले के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट है।

Mon, 19 May 2025 05:57 AMNishant Nandan हिनदुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में यहां भारी बारिश का येलो अलर्ट, 17 जिलों में ठनका और आंधी की चेतावनी; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Report: पटना में सोमवार से 22 मई तक ठनका और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान एक-दो स्थानों पर बारिश और ठनका गिर सकता है। वहीं, बिहार के 24 जिलों में एक-दो स्थानों पर सोमवार को बारिश के आसार हैं। वहीं, 17 जिलों में ठनका गिरने और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

इसके साथ ही अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट का पूर्वानुमान है। रविवार को सुबह से आंशिक तौर पर बादल छाये रहे। लेकिन दोपहर बाद धूप निकली। इसी बीच एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हुई। इधर सोमवार को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, जमुई, बांका, मुंगेर, खगड़िया जिले के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर और मधुबनी जिले के एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इन 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य विभाग का प्लान

पटना सहित प्रदेश के कई इलाकों में पारा गिरा

पटना सहित प्रदेश के कई इलाकों में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। बादल छाए रहने और बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री और अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट आई। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। 13 जिलों में हल्की से मध्य स्तर की बारिश भी हुई जबकि रोहतास, गया और पटना में बूंदाबांदी हुई। सबसे अधिक बारिश मधेपुरा में 14 मिलीमीटर दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 40 डिग्री ताममान के साथ डेहरी और सबसे ठंडा शहर 21 डिग्री के साथ फारबिसगंज रहा है। रविवार को गया में 57 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सबसे ज्यादा पटना में छात्रों को एजुकेशन लोन, इस जिले में सबसे कम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।