yellow alert of heatwave in four districts of bihar imd said thunderstorm after 26th april Bihar Weather: बिहार के 4 जिलों में लू का येलो अलर्ट, गर्मी से राहत कब मिलेगी; मौसम विभाग ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार के 4 जिलों में लू का येलो अलर्ट, गर्मी से राहत कब मिलेगी; मौसम विभाग ने बताया

Bihar Weather: मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर और गोपालगंज जिले में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

Thu, 24 April 2025 07:26 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: बिहार के 4 जिलों में लू का येलो अलर्ट, गर्मी से राहत कब मिलेगी; मौसम विभाग ने बताया

Bihar Weather: बिहार के चार जिला गुरुवार को लू की चपेट में रहेंगे। वहीं दक्षिण बिहार के साथ ही उत्तर-मध्य भाग के जिलों में भीषण गर्मी जारी रहेगी। 26 अप्रैल को पांच जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी की चेतावनी है। इसकी गतिविधि में बढ़ोतरी होने से 27 अप्रैल से एक बार फिर गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं बुधवार को पछुआ में नमी नहीं रहने के कारण राज्य के सर्वाधिक अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं लोगों को वास्तविक तापमान का एहसास हुआ। 42.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर लगातार दूसरे दिन गया रहा।

मौसम विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर और गोपालगंज जिले में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। 26 अप्रैल को किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सुपौल और कटिहार जिलों के कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहलगाम हमले के जख्मों के बीच PM का बिहार दौरा, रेल-एयरपोर्ट और आवास की सौगात
ये भी पढ़ें:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, BLO और पुलिस अफसरों की ट्रेनिंग शुरू

इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का पूर्वानुमान है।पटना सहित राज्य के 14 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। इस दौरान मंगलवार के मुकाबले बुधवार को राज्य के सर्वाधिक अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं प्रदेश का सबसे गर्म शहर 42.3 डिग्री के साथ गया रहा। तो सबसे ठंडा शहर 21.3 डिग्री के साथ सीवान का जीरादेई रहा। इस दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 35 से 42.3 और न्यूनतम तापमान 21.3 से 28.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट जारी, नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।