Woman hospital manager murdered in Patna shot inside hospital commotion ensued पटना में अस्पताल की महिला संचालक की हत्या, चेंबर में घुसकर बदमाशों ने बरसाई गोलियां, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में अस्पताल की महिला संचालक की हत्या, चेंबर में घुसकर बदमाशों ने बरसाई गोलियां

पटना के अगमकुआं थाना इलाके में धनुकी मोड़ के पास एशिया अस्पताल की महिला संचालक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुरभि राज को बदमाशों ने 6-7 गोलियां मारी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

Sat, 22 March 2025 08:16 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में अस्पताल की महिला संचालक की हत्या, चेंबर में घुसकर बदमाशों ने बरसाई गोलियां

राजधानी पटना के अगमकुआं थाना इलाके में एशिया हॉस्पिटल की संचालिका सुरभि राज की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने अस्पताल में घुसकर सुरभि पर ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाईं। संचालिका अपने अपने चेंबर में खून से लथपथ पाई गई और उसके शरीर पर गोलियों के निशान थे। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।