Hindi NewsBihar NewsWoman constable make reel and share on priya pappi instagram account so suspend her
महिला सिपाही ने वर्दी में बनाया रील, प्रिया पप्पी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंटर पर डाला, SP ने ले लिया ऐक्शन
एसपी ने बताया कि इसके पहले भी महिला सिपाही को वीडियो बनाने के मामले में सस्पेंड किया जा चुका है। अब महिला सिपाही को सस्पेंड कर उस पर विभागीय कार्रवाई को लेकर प्रोसिडिंग चलाई जाएगी।
Sun, 4 May 2025 11:06 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, नगर प्रतिनिधि, बगहा, पश्चिम चंपारण

बिहार में वर्दी में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक महिला सिपाही पर भारी पड़ा। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए महिला सिपाही को निलंबित कर दिया है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया महिला सिपाही बगहा थाना परिसर में स्थित कंट्रोल रूम में कार्यरत थी। जो प्रिया पप्पी के नाम से सोशल मीडिया पर आईडी चला रही थी। रील बनाकर उसे अपलोड कर रही थी। उन्होंने बताया कि जब इसकी जानकारी उन्हें मिली तो इसकी जांच की गई।
जिसमें मामला सही पाया गया। ऐसे में विभागीय कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी महिला सिपाही को वीडियो बनाने के मामले में सस्पेंड किया जा चुका है। अब महिला सिपाही को सस्पेंड कर उस पर विभागीय कार्रवाई को लेकर प्रोसिडिंग चलाई जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन