Will Lalu Yadav get relief in Land for Job case Supreme Court Hearing today लैंड फॉर जॉब में लालू यादव को मिलेगी राहत? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लैंड फॉर जॉब में लालू यादव को मिलेगी राहत? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

लालू यादव की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। इसमें लैंड फॉर जॉब केस में निचली अदालत में कार्यवाही को रोकने की मांग की गई है।

Fri, 18 July 2025 07:49 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
लैंड फॉर जॉब में लालू यादव को मिलेगी राहत? सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

लैंड फॉर जॉब केस में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी। उन्होंने इस मामले में निचली अदालत में चल रहे ट्रायल पर रोक लगाकर राहत देने की मांग की गई है। दिल्ली हाई कोर्ट पहले ही इस मांग से इनकार कर चुका है। उसी आदेश के खिलाफ लालू की ओर से शीर्ष अदालत का रुख किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एम. एम. सुंदरेश और जस्टिस एन. कोटिस्वर सिंह की बेंच इस याचिका पर सुनवाई करेगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने 29 मई को दिए आदेश में कहा था कि रेलवे में नौकरी के बदले जमीन देने के मामले में निचली अदालत में कार्यवाही पर रोक लगाने का कोई ठोस कारण नहीं है। हाई कोर्ट ने सीबीआई की एफआईआर को रद्द करने की यादव की याचिका पर केंद्रीय जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया था और सुनवाई 12 अगस्त के लिए स्थगित कर दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू यादव को झटका; झारखंड हाई कोर्ट ने मंजूर की सजा बढ़ाने की CBI की याचिका

लालू यादव की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि पिछली जांच और उसकी समापन रिपोर्टों को छिपाकर नई जांच शुरू करना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि निष्पक्ष जांच के उसके मौलिक अधिकार का उल्लंघन करते हुए 'अवैध' और दुर्भावना से प्रेरित जांच के जरिए उन्हें परेशान किया जा रहा है।

यह मामला साल 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप हैं कि रेलवे में कई अभ्यर्थियों को अवैध तरीके से नौकरी दी गई थी, जिसके बदले लालू परिवार और करीबियों के नाम पर जमीनें लिखवाई गई थीं। सीबीआई ने इस केस के आपराधिक पहलू की जांच की, जबकि मनी लॉन्ड्रिंग के पहलू को ईडी देख रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लैंड फॉर जॉब में लालू को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की आरजेडी चीफ की याचिका

दोनों ही मामलों में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटे तेजस्वी यादव समेत अन्य परिजन और करीबी आरोपी हैं। जांच एजेंसियां निचली अदालतों में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी हैं। लालू समेत अन्य आरोपी फिलहाल जमानत पर हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।