Why Prashant Kishor harsh on Nitish Tejashwi and soft on Chirag Paswan PK tells reason नीतीश, तेजस्वी पर तल्ख और चिराग पासवान पर सॉफ्ट क्यों हैं प्रशांत किशोर; पीके ने बताई वजह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश, तेजस्वी पर तल्ख और चिराग पासवान पर सॉफ्ट क्यों हैं प्रशांत किशोर; पीके ने बताई वजह

लाइव हिन्दुस्तान के साथ इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान की तारीफ करते हुए कहा कि वह जाति की राजनीति नहीं करते हैं और बिहार की तरक्की की बात करते हैं।

Tue, 22 April 2025 07:11 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश, तेजस्वी पर तल्ख और चिराग पासवान पर सॉफ्ट क्यों हैं प्रशांत किशोर; पीके ने बताई वजह

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बताया है कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं नेता प्रतिपक्ष पर तल्ख क्यों हैं और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति उनका व्यवहार सॉफ्ट क्यों है। पीके ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर) के प्रमुख चिराग पासवान से उनके मित्रतापूर्वक संबंध हैं। हालांकि, उन्होंने चिराग से राजनीतिक सरोकार होने से पूरी तरह इनकार कर दिया। पीके ने यह भी कहा कि चिराग पासवान के साथ उनका राजनीतिक सरोकार तब तक नहीं हो सकता, जब तक कि वे भाजपा के साथ हैं।

लाइव हिन्दुस्तान को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने बिहार की कथित बर्बादी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही इसका असली गुनहगार कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को बताया। पीके ने कहा कि लालू को बिहार में सिर्फ एक बार 1995 में पूर्ण बहुमत मिला था, इसके बाद जब भी वे सत्ता में रहे, कांग्रेस की बैसाखी पर ही रहे। इसी तरह, भाजपा ने नीतीश को सीएम बनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जातीय जनगणना, भूमि सर्वे पर CM नीतीश से सवाल; पीके ने 1 महीने का दिया अल्टीमेटम

पीके ने दावा किया कि केंद्र में चंद सांसदों के समर्थन के लिए कांग्रेस ने लालू की बिहार में मदद की। वही काम आज भाजपा कर रही है, जिसने 15-20 सांसदों के लालच में बिहार में को नीतीश के हवाले कर दिया। उन्होंने केंद्र में सपोर्ट के लिए लालू की मदद की। वही आज भाजपाई कर रहे हैं, 15-20 सांसदों के लालच में बिहार को नीतीश के हवाले कर दिया। पीके ने कहा कि इन्हीं कारणों से वे नीतीश, तेजस्वी के साथ ही भाजपा और कांग्रेस को लेकर भी तल्ख रहते हैं। हालांकि, इसमें चिराग पासवान फैक्टर नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव लड़कर क्या बनेंगे चिराग पासवान? अरुण भारती के बयान से अटकलें शुरू

चिराग जाति की राजनीति नहीं करते- पीके

लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तारीफ करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, “चिराग पासवान युवा हैं। वह जाति की राजनीति नहीं करते हैं। वह भले ही भाजपा के साथ हैं। लेकिन कह रहे हैं कि बिहार में तरक्की होनी चाहिए, आज जो स्थिति है वो बदलनी चाहिए। उनका अपना काम करने का अपना तरीका हो सकता है। मेरा उनसे कोई राजनीतिक संबंध नहीं है, लेकिन वह ठीक बात कह रहे हैं।”

चिराग से राजनीतिक गठबंधन पर क्या बोले प्रशांत किशोर

इंटरव्यू के दौरान प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान के साथ राजनीतिक गठजोड़ की संभावनाओं पर भी बात की। पीके ने कहा, "चिराग से मेरी व्यक्तिगत मित्रता है, यह कोई छिपी हुई बात नहीं है। हालांकि, मेरा उनसे कोई राजनीतिक सरोकार नही है और न ही हो सकता है जब तक कि वे भाजपा के साथ हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।