Where is Ashok Chaudhary stand up Nitish Kumar gave this task to close minister in Bhim Samvad अशोक चौधरी कहां हैं, खड़ा होइए ना, नीतीश ने भीम संवाद में अपने मंत्री को दिया यह टास्क, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अशोक चौधरी कहां हैं, खड़ा होइए ना, नीतीश ने भीम संवाद में अपने मंत्री को दिया यह टास्क

  • नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार में आने के बाद लोगों ने दलित समाज के लिए काम करना शुरू किया। बाबा साहेब घर पर कितनी बार गए हैं। इसी बीच मंत्री अशोक चौधरी को पास बुलाकर महत्वपूर्ण टास्क दिया।

Sun, 13 April 2025 12:54 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अशोक चौधरी कहां हैं, खड़ा होइए ना, नीतीश ने भीम संवाद में अपने मंत्री को दिया यह टास्क

भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर 134वीं जयंती के मौके पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। चुनावी साल में बिहार की राजधानी पटना में जदयू की ओर से भीम संवाद का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई। संवाद का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में सीएम नीतीश कुमार ने किया। भीम संवाद के मंच से नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को अपने पास बुलाकर बड़ा टास्क दे दिया। अशोक चौधरी ने भी हाथ जोड़कर स्वीकार कर लिया।

अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार में आने के बाद लोगों ने दलित समाज के लिए काम करना शुरू किया। बाबा साहेब घर पर कितनी बार गए हैं। उनके परिवार के लोगों से मिले। केंद्र में मंत्री रहते वहां गए थे। बाबा साहेब ने संविधान की रचना की। यह छोटी बात नहीं है। उनके प्रति पूरे देश में बड़ी आस्था है। हमारी सरकार ने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए बहुत सारे काम किए। महिलाओं और सभी जाति के लोगों के लिए काम हुआ चाहे दलित हों, महादलित हों, पिछड़ा वर्ग हो या अपर कास्ट हो। सबकी भलाई के लिए काम किया। जो कमी थी उसे पूरा किया। आगे भी हमलोग समाज के सभी तबकों को एक साथ लाकर सबके लिए काम करते रहेंगे। मुस्लिम समुदाए के लिए भी काफी काम किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार को बैक गियर में नहीं ले जाना है ना, संजय झा बोले- 2025 में फिर से नीतीश

भाषण करते करते नीतीश कुमार को अशोक चौधरी याद आ गए। उन्होंने पूछ दिया- अरे भाई कहां हैं अशोक चौधरी जी, खड़ा होइए ना। सुनते ही अशोक चौधरी हाथ जोड़कर खड़े हो गए और सीएम के पास पहुंच गये। अशोक चौधरी को पास बुलाकर कहा कि सीएम ने कहा कि ये हम लोगों के साथ आ गए और सहयोग किया। इसलिए बधाई देते हैं। सीएम ने उन्हें टास्क दिया कि देश में और राज्य में दलित समाज के लिए जो काम हो रहे हैं उनके बारे में समाज के लोगों को जाकर बताइए। एक एक काम के बारे में जानकारी दीजिए। अरे करिएगा ना। अशोक चौधरी ने झुककर सीएम का अभिवादन किया और अपने स्थान पर लौट गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ठनका के खतरे से बचाएगा 'नीतीश पेंडेंट', आईआईटी में तैयार इस यंत्र की खासियत क्या
ये भी पढ़ें:शराबबंदी की आड़ में अधिकारी कर रहे कमाई, 40000 करोड़ का काला कारोबार: तेजस्वी
ये भी पढ़ें:बिना CM कैंडिडेट के नीतीश से लड़ेगा महागठबंधन? फैसला नतीजों पर टाल रही कांग्रेस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।