When will Agwani Ganga Bridge and new one near Vikramshila Setu in Bhagalpur be operational भागलपुर में अगुवानी गंगा पुल और विक्रमशीला सेतु के पास नया ब्रिज कब होगा चालू? एजेंसी ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भागलपुर में अगुवानी गंगा पुल और विक्रमशीला सेतु के पास नया ब्रिज कब होगा चालू? एजेंसी ने बताया

भागलपुर जिले में गंगा नदी पर दो फोरलेन पुल का काम जारी है। इनका निर्माण कर रही एजेंसी एसपी सिंगला ने बताया कि कब तक इन दोनों ब्रिज का काम पूरा हो सकेगा।

Fri, 21 Nov 2025 10:14 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, भागलपुर
share
भागलपुर में अगुवानी गंगा पुल और विक्रमशीला सेतु के पास नया ब्रिज कब होगा चालू? एजेंसी ने बताया

बिहार के भागलपुर जिले में गंगा नदी पर दो बड़े फोरलेन पुल बनाने का जिम्मा ग्लोबल कंस्ट्रक्शन एजेंसी एसपी सिंगला के पास है। एसपी सिंगला सुल्तानगंज-अगुवानी के बीच और विक्रमशिला सेतु के समानांतर नए फोरलेन ब्रिज का निर्माण कर रही है। यह एजेंसी दोनों प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। हालांकि, समानांतर पुल काम ही सबसे ज्यादा होता दिख रहा है। फिलहाल, इन दोनों ब्रिज के चालू होने में अभी समय लेगा। अगले साल यानी 2026 में ये दोनों ब्रिज चालू नहीं हो पाएंगे। इन्हें 2027 में बाढ़ से पहले चालू करने का लक्ष्य रखा गया गया है।

अगुवानी पुल के नदी के हिस्से का काम अगले महीने शुरू होने की संभावना है। इसके लिए एजेंसी ने उपकरण आदि मंगाकर परबत्ता साइड से इंस्टॉल कर दिया है। एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भले ही सुल्तानगंज-अगुवानी पुल के निर्माण में काफी देरी हुई है लेकिन सरकार को सबसे पहले इसे ही हैंडओवर किया जाएगा।

पुल निर्माण निगम, खगड़िया के वरीय परियोजना अभियंता शशिभूषण सिंह ने बताया कि ब्रिज के लगभग 125 मीटर क्षतिग्रस्त हिस्से के पुनर्निर्माण के लिए कंपोजिट स्टील बीम गार्डर, पाइलिंग और अन्य कंस्ट्रक्शन से जुड़े काम की तैयारी पूरी कर ली गई है। अभी गंगा नदी में पानी अधिक है, इसलिए कुआं (वेल बोरिंग) का काम एक सप्ताह बाद शुरू हो सकेगा। क्रेन से ध्वस्त पिलर के अवशेषों को हटाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 2 नए फोरलेन हाइवे को मंजूरी, चुनाव होते ही केंद्र से आने लगे प्रोजेक्ट

उन्होंने बताया कि साल 2027 में गंगा पर बने इस पुल को चालू करने का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उधर, सुल्तानगंज की ओर से गैप एरिया में गार्डर चढ़ाने का काम भी शुरू किया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।