When Nitish got Bihar there was Afghanistan the real time has come now Sanjay Jha spoke in JDU conference नीतीश को जब बिहार मिला तब ये अफगानिस्तान था, असली टाइम अब आया; जदयू सम्मेलन में बोले संजय झा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश को जब बिहार मिला तब ये अफगानिस्तान था, असली टाइम अब आया; जदयू सम्मेलन में बोले संजय झा

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पूर्णिया में जदयू सम्मेलन में कहा कि नीतीश कुमार को जब बिहार मिला था, तब वो अफगानिस्तान था। असली मौका बिहार के लिए अब आया है। एक नेता से क्या फर्क पड़ता है, नीतीश कुमार इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।

Sat, 7 Dec 2024 06:46 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
नीतीश को जब बिहार मिला तब ये अफगानिस्तान था, असली टाइम अब आया; जदयू सम्मेलन में बोले संजय झा

पूर्णिया में जदयू सम्मेलन में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि फर्स्ट टाइम वोटर को नहीं भूलना चाहिए, कि नीतीश कुमार ने कहां से काम करना शुरू किया। नीतीश कुमार को गुजरात-मुंबई नहीं मिला था, जब उनको बिहार मिला था तो यह अफगानिस्तान था। बिहार में अपहरण उद्योग बन गया था। एक नेता से क्या फर्क पड़ता है नीतीश कुमार इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। सीएम बनने के बाद बिहार में वर्किंग कल्चर शुरू हुआ। आज बिहार प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। असली मौका बिहार के लिए अब आया है। 2005 से नीतीश कुमार सत्ता में हैं, लेकिन केंद्र में कभी फेवरेबल सरकार नहीं मिली।

संजय झा ने कहा कि 2025 का चुनाव समय पर होगा। 2025 के चुनाव में एनडीए एक होकर लड़ेगा, कोई कन्फ्यूजन नहीं है। लोकसभा चुनाव में 174 सीट पर एनडीए को लीड मिली। उपचुनाव के बाद जनता का मूड स्पष्ट है। 225 सीट जीतेंगे यह सिर्फ भाषण नहीं है। बिहार के लोगों ने एनडीए और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने का मन बना लिया है। पूरे प्रदेश में जिला सम्मेलन चल रहा है। 15 दिसंबर तक हर जिले में पार्टी का कार्यक्रम पूरा होगा। जनवरी में एनडीए का कार्यक्रम शुरू है। एनडीए की पांचों पार्टियों का जिला स्तर पर 14 जनवरी के बाद कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में पांचों पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

संजय झा ने कहा कि इस बार केंद्र में मोदी सरकार बनी तो इसमें बिहार का बड़ा योगदान रहा। 40 में 30 सांसद जीत कर गए। पूर्णिया में चूक गये लेकिन सब जगह जीते। इसका बिहार को फायदा हुआ। 60 हजार करोड़ बिहार को मिला। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले इसके लिए पार्टी ने यहां से लेकर दिल्ली तक कार्यक्रम किया, लेकिन वित्त आयोग ने कह दिया किसी स्टेट को यह दर्जा नहीं मिलेगा। सीएम ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा नहीं तो विशेष पैकेज मिले। उसी पैकेज में 60 हजार करोड़ मिलेगा। लोग पूछते हैं उस पैसे में क्या होगा। तो बता दें कि बाढ़ और सिंचाई के लिए 11 हजार करोड़ मिलेगा। छह हजार करोड़ कोसी-मेची इंटर लिंकिंग योजना के लिए मिलेगा। इससे सीमांचल के चारों जिलों में सिंचाई की सुविधा होगा। यह स्कीम राज्य से पास हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार को नोबेल प्राइज मिले, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा की मांग

जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि 2025 में पूर्णिया से हवाई जहाज उड़ेगा। जिला स्कूल में जदयू कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू करना चाहता हूं। केंद्र की नरेंद्र मोदी और बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने तय किया है कि 2025 में पूर्णिया से हवाई जहाज हर क्षेत्र के लिए उड़ेगा। इससे आने-जाने की सुविधा के साथ यहां निवेश का द्वार भी खुलेगा, उद्योग बढ़ेगा। एयरपोर्ट फंक्शनल होने के बाद सीमांचल और कोसी एरिया का सबसे बड़ा हब पूर्णिया बनेगा। उन्होंने कहा कि हाईवे तक 4 किमी रोड के लिए टेंडर हो गया है। वैकल्पिक टर्मिनल भवन का निर्माण भी जल्द होगा। केंद्र में पास होने के कगार पर है। पूर्णिया से पटना एक्सप्रेस वे भी उसी पैकेज का पार्ट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू हो, उड्डयन मंत्री से मिले संजय झा

फ्लड को लेकर भी अगले दो सालों में बिहार में काफी काम होने वाला है। बाढ़ के निदान का रास्ता ढूंढा जा रहा है। इसके प्रभाव को कम करना है। मिथिला, कोसी और सीमाचंल के लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए दीर्घकालीन योजना पर सरकार काम कर रही है। इसके लिए केंद्र स्पेशल मदद को तैयार है। बाढ़ के प्रभाव को कम होगा। उन्होंने कहा कि बिहार पर केंद्र का विशेष ध्यान है। बिजली की चर्चा करते हुए संजय झा ने कहा कि बिहार सरकार 15 हजार करोड़ का सबसिडी दे रही है। आजकल सुनता हूं कुछ लोग कहते हैं बिजली बिल माफ करेंगे। जब राजपाठ मिला तो लालटेन थमा दिया। नीतीश जी बिजली दे रहे हैं तो भाषण दे रहे हैं कि 200 यूनिट माफ कर देंगे। पहले कितनी बिजली मिलती थी, सबको पता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।