When Indigo crisis be resolved AAI GM arrives at Patna Airport most cancelled flights to Delhi इंडिगो संकट से कब तक मिलेगी निजात? AAI जीएम पहुंचे पटना एयरपोर्ट, रद्द उड़ानों में अधिकतर दिल्ली की, Bihar Hindi News - Hindustan
More

इंडिगो संकट से कब तक मिलेगी निजात? AAI जीएम पहुंचे पटना एयरपोर्ट, रद्द उड़ानों में अधिकतर दिल्ली की

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के महाप्रबंधक भूदेव सरकार ने पटना हवाई अड्डे का दौरा किया। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आदेश पर वे इंडिगो संकट की समस्या को दूर करने आए हैं।

Fri, 12 Dec 2025 05:58 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
share
इंडिगो संकट से कब तक मिलेगी निजात? AAI जीएम पहुंचे पटना एयरपोर्ट, रद्द उड़ानों में अधिकतर दिल्ली की

इंडिगो संकट के कारण दिल्ली मार्ग पर चलने वाले विमान सबसे अधिक रद्द हो रहे हैं। इससे पटना से दिल्ली होते हुए विदेश जाने वाले यात्री सबसे अधिक परेशान हैं। गुरुवार को इंडिगो के पटना से आने-जानेवाले कुल 10 विमान रद्द रहे। इनमें चार दिल्ली की फ्लाइटें थीं। गुरुवार को भी राज्य के विभिन्न एयरपोर्ट पर यात्री हलकान रहे। माना जा रहा है कि 16 दिसम्बर तक स्थिति सामान्य हो सकती है।

इस बीच गुरुवार को मुंबई के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के महाप्रबंधक भूदेव सरकार ने पटना हवाई अड्डे का दौरा किया। भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय के आदेश पर वे इंडिगो संकट की समस्या को दूर करने आए हैं। पटना एयरपोर्ट पर पिछले दो-तीन दिनों से इंडिगो के विमान परिचालन में लगातार सुधार हो रहा है। 16 दिसंबर तक परिचालन पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा।

महाप्रबंघक ने बताया कि एयरपोर्ट और इंडिगो के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी कीमत पर यात्री को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए हर संभव मदद करें। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से भी बातचीत की। कुछ यात्रियों ने बताया कि तीन-चार दिनों तक तो बहुत अधिक परेशानी हुई। अब स्थिति में बहुत सुधार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंडिगो पर बढ़ी सख्ती; डीजीसीए ने CEO को किया तलब, 11 एयरपोर्ट पर जांच के आदेश

10 विमान रद्द रहे

गुरुवार को 10 विमान रद्द रहे। इनमें दिल्ली जाने वाले सबसे अधिक चार विमान रद्द रहे। 6ई6387 दिल्ली-पटना, 6ई2163 पटना-दिल्ली, 6ई6549 दिल्ली-पटना, 6ई6550 आदि शामिल हैं।

इंडिगो क्राइसिस का मामला दिल्ली हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि जब हालात बिगड़ रहे थे तो सरकार और विभाग की ओर से क्या कदम उठाए गए। कोर्ट ने मनमाना किराया वसूली पर टिप्पणी किया है। पूछा है कि यात्रियों की परेशानी पर किराए में बेतहाशा बढोतरी कैसे की गई। परेशान यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार ने क्या प्रयास किए। बता दें कि जदयू के वरीय नेता केसी त्यागी ने भी विमान कंपनियों की मनमानी पर सवाल उठाया। उनकी बेटी को मुंबई जाने के लिए एयर इंडिया का टिकट 41 हजार लिए गए जबकि उन्होनें 15 दिन पूर्व इंडिगो का टिकट 9 हजार में लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के सारे डिजिटल अरेस्ट मामलों की जांच CBI करेगी; पटना में सबसे ज्यादा केस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।