Westerlies will increase cold in bihar temprature will fall weather report Bihar Weather Report: उत्तरी पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठंड, बिहार में धूप के बावजूद रहेगी कनकनी; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Report: उत्तरी पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठंड, बिहार में धूप के बावजूद रहेगी कनकनी; मौसम का हाल

  • Bihar Weather Report: मौसम विभाग के अनुसार दस जनवरी को हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक होगी। इसके एक दिन बाद बिहार के मौसम में बदलाव होगा। 11 से न्यूनतम तापमान और 12 जनवरी से कोहरा बढ़ने का पूर्वानुमान किया है।

Thu, 9 Jan 2025 05:34 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather Report: उत्तरी पछुआ हवाओं से बढ़ेगी ठंड, बिहार में धूप के बावजूद रहेगी कनकनी; मौसम का हाल

बिहार में लोगों को जबरदस्त ठंड का अहसास हो रहा है। ठंडी हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है। सुबह के वक्त कई इलाकों में जबरदस्त कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बिहार में गुरुवार और शुक्रवार को ठंड में बढ़ोतरी होगी। उत्तरी पछुआ के प्रवाह बढ़ने से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक की कमी दर्ज की जाएगी। हालांकि पछुआ की तेजी से कोहरे की सघनता में कमी आने के आसार हैं। सुबह में आंशिक कोहरा रहेगा। दिन में धूप खिलने के बावजूद सिहरन (कनकनी) में बढ़ोतरी होगी।

मौसम विभाग के अनुसार दस जनवरी को हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक होगी। इसके एक दिन बाद बिहार के मौसम में बदलाव होगा। 11 से न्यूनतम तापमान और 12 जनवरी से कोहरा बढ़ने का पूर्वानुमान किया है। मौसमविदों के मुताबिक इस हफ्ते पटना सहित राज्यभर के न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन जिलों में इसी साल मेडिकल कॉलेज की होगी शुरुआत; मंगल पांडेय का ऐलान

इधर, बुधवार को कोहरे में कमी से पटना सहित कई जिलों में धूप खिली। हालांकि हवाओं में कनकनी की वजह से ठंड की स्थिति बनी रही। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान छपरा में नौ डिग्री दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम पारा 13.8 डिग्री रहा। अन्य शहरों का तापमान दस डिग्री से ऊपर रहा।

राज्य में नए साल की शुरुआत से मौसम का रंग हर दिन अलग रहा है। राज्य भर में तापमान की उछलकूद जारी है। कभी तेज धूप तो कभी शीतलहर जैसे हालात। तापमान में यह अंतर सात डिग्री तक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि हवाओं के प्रवाह की दिशा ऐसी स्थिति के लिए जिम्मेदार है। जब उत्तरी पछुआ का प्रभाव बढ़ रहा है तो कोहरे में कमी आ रही है। वहीं पुरवा के आगमन पर कोहरा बढ़ जा रहा है, साथ ही न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। एक हफ्ते बाद तापमान में स्थिरता या एक जैसा ट्रेंड दिख सकता है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।