weather will change in bihar from today fog will increase cold said imd Bihar Weather Today: बिहार में मौसम लेगा करवट, कोहरा बढ़ाएगा ठंड; तेज पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी सिहरन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम लेगा करवट, कोहरा बढ़ाएगा ठंड; तेज पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी सिहरन

  • Bihar Weather Today: मौसमविदों के अनुसार प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। धूप निकलने के बावजूद पछुआ की गति में तेजी आने से दिन में भी आंशिक ठंड रहेगी। शनिवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने के आसार हैं।

Fri, 7 Feb 2025 06:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
Bihar Weather Today: बिहार में मौसम लेगा करवट, कोहरा बढ़ाएगा ठंड; तेज पछुआ हवाएं बढ़ाएंगी सिहरन

Bihar Weather Today: बिहार में आज से मौसम में बदलाव की संभावना है। शुक्रवार को उत्तरी भागों के ग्रामीण इलाकों में कोहरे का प्रभाव होने के कारण ठंड में बढ़ोतरी के आसार हैं। मौसमविदों के अनुसार प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। धूप निकलने के बावजूद पछुआ की गति में तेजी आने से दिन में भी आंशिक ठंड रहेगी। शनिवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिम हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने के आसार हैं।

पटना सहित राज्य के 32 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आई है। गुरुवार को मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान में कमी बक्सर में 5.1 डिग्री की आई। भोजपुर के अधिकतम तापमान में 4.3 डिग्री की कमी आई है। राज्य के 12 शहरों के न्यूनतम तापमान में भी आंशिक कमी आई। सबसे कम न्यूनतम तापमान छह डिग्री मोतिहारी में दर्ज हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार 58 स्कीमों का करेंगे उद्घाटन, प्रगति यात्रा में जमुई को 890 करोड़

इधर सासाराम व अरवल के तापमान में एक डिग्री, बक्सर में 1.7, भोजपुर में 2.1, मुजफ्फरपुर में 0.5, गोपालगंज में 0.8, मोतिहारी में 1.5, वाल्मीकि नगर में 2.1 डिग्री, बेगूसराय में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

किन शहरों का कितना अधिकतम तापमान गिरा

गुरुवार को पटना में 3.6 डिग्री, जीरादेई में 2.2, गोपालगंज में 3.6, वैशाली में तीन, नालंदा में 3.3, शेखपुरा में 3.5, मधेपुरा में 2.4, मधुबनी में 1.9 डिग्री, गया में दो, अरवल में चार डिग्री अधिकतम तापमान में कमी आई। अन्य शहरों में भी एक से दो डिग्री तक की कमी दर्ज की गई। वहीं पटना सहित अन्य जिलों में तेज पछुआ हवा का प्रवाह बने होने से सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहा। पटना सहित 12 शहरों के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री तो अधिकतम 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। 28.1 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भ्रष्ट अफसरों पर प्रहार, मुख्य जांच आयुक्त निदेशालय का गठन; यूं करेगा काम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।