Wait, the future will tell Lalu Yadav arrives at Pashupati Paras dahi chura feast political speculations intensify इंतजार करिए, भविष्य बताएगा... पशुपति पारस के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू यादव; सियासी अटकलें तेज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

इंतजार करिए, भविष्य बताएगा... पशुपति पारस के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू यादव; सियासी अटकलें तेज

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति पारस के दही-चूड़ा भोज में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पहुंचे। उनके साथ तेज प्रताप और अब्दुल बारी सिद्दीकी भी साथ थे। इस मौके पर पारस ने कहा कि भविष्य के गर्त में क्या छिपा है, वक्त आने पर सामने आ जाएगा।

Wed, 15 Jan 2025 02:49 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
इंतजार करिए, भविष्य बताएगा... पशुपति पारस के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे लालू यादव; सियासी अटकलें तेज

बिहार में मकर संक्रांति पर पॉलिटिक्स जारी है। बुधवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति पारस के दही-चूड़ा भोज में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप भी मौजूद रहे। इसके अलावा अब्दुल बारी सिद्दीकी समेत कई लोग भोज में शामिल हुए। इस भोज को लेकर सियासी अटकलें तेज हो गई है। वहीं सियासी अटकलों को लेकर पशुपति पारस ने कहा कि भविष्य के गर्त में क्या छिपा है, वक्त आने पर सामने आ जाएगा।

उन्होने कहा कि बिहार चुनाव में अभी 8-9 महीने बाकी है। अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होगा, ये भविष्य के गर्भ में हैं, क्या होगा और क्या नहीं होगा। बिहार की जनता सर्वोपरि है। किसे वो सत्ता में लेकर जाएगी। इसके लिए भविष्य का इंतजार करना पड़ेगा। दही-चूड़ा भोज पर लालू यादव से पशुपति पारस की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

आपको बता दें इससे पहले मंगलवार को पशुपति के भतीजे और लोजपा आर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था। जिसमें सीएम नीतीश भी पहुंचे थे। उस वक्त चिराग वहां नहीं थे। जिसके बाद सीएम वहां से चले गए थे। चिराग के भोज में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत तमाम एनडीए के नेता पहुंचे थे। लेकिन चाचा पशुपति पारस को बुलावा नहीं भेजा गया था। इसी वजह से चिराग को भी पारस के दही-चूड़ा भोज में नहीं बुलाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश जब दही-चूड़ा भोज पर LJP कार्यालय गए, तब कहां थे चिराग पासवान, खुद बताया

पशुपति पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को खुद जाकर आमंत्रण दिया है। लेकिन भतीजे और लोजपा(आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को भोज से दूर रखा है। आपको बता दें आरएलजेपी अध्यक्ष पशुपति पारस एनडीए से नाराजगी चल रही है। लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी। इसके बाद उनका सरकार बंगला भी खाली करा लिया था। जिसमें अब चिराग पासवान की लोजपा का दफ्तर चल रहा है। पारस खुद कह चुके हैं कि जब हम एनडीए के साथ थे, तो हमारे साथ नाइंसाफी हुई। आगामी बिहार चुनाव में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। ऐसे में दही-चूड़ा भोज के बहाने लालू और पारस की मुलाकात को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।