Vinay Kumar appointed as IG in NIA will move central deputation from Bihar STF he is 2004 batch IPS विनय कुमार बने NIA में आईजी; बिहार STF से सीधे केंद्रीय तैनाती पर जाएंगे, 2004 बैच के IPS, Bihar Hindi News - Hindustan
More

विनय कुमार बने NIA में आईजी; बिहार STF से सीधे केंद्रीय तैनाती पर जाएंगे, 2004 बैच के IPS

बिहार एटीएफ के आईजी विनय कुमार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में डिप्यूटेशन के आधार पर आईजी के पद पर नियुक्त किया गया है। बिहार सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी करते हुए उनकी सेवाएं केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंप दी है।

Tue, 6 Jan 2026 08:22 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
विनय कुमार बने NIA में आईजी; बिहार STF से सीधे केंद्रीय तैनाती पर जाएंगे, 2004 बैच के IPS

बिहार पुलिस के आईजी (अभियान) एसटीएफ विनय कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित कर दिये गए हैं। बिहार सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी करते हुए उनकी सेवाएं केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंप दी है। 2004 बैच बिहार कैडर के आईपीएस विनय कुमार को केंद्र में एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) का आईजी बनाया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति के लिए उनको वर्तमान पद का प्रभार त्याग करने की तिथि से विरमित करने का आदेश जारी किया गया है। विनय कुमार वर्तमान में आईजी मुख्यालय का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

वर्तमान में बिहार एसटीएफ के आईजी के रूप में विनय कुमार संगठित अपराध, माफिया नेटवर्क, कुख्यात अपराधियों और गंभीर आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियानों की निगरानी कर रहे हैं। 2024 दिसंबर से उनके नेतृत्व में एसटीएफ ने कई बड़े ऑपरेशन अंजाम दे चुके हैं। इनके अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और एनकाउंटर भी शामिल रहे। अब बिहार सरकार से एनओसी मिलने बाद वे केंद्रीय डेप्युटेशन पर जाएंगे।

2004 बैच के आईपीएस विनय कुमार एसपी और डीआईजी जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था संभालने से लेकर संगठित अपराध को प्रभावी ढंग से निपटाया। विनय कुमार के अलावा बिहार के करीब 16 आईपीएस आने वाले दिनों में केंद्रीय डेप्युटेशन पर जा सकते हैं। इसमें 1996 बैच से लेकर 2004 बैच तक के कई दिग्गज अधिकारी शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।