Vande Bharat sleeper express train may run between Muzaffarpur New Delhi proposal sent to Railway Board मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन? रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन? रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन जल्द शुरू हो सकती है। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से रेलवे बोर्ड को इस संबंध में प्रस्ताव भेज दिया गया है।  

Fri, 23 Jan 2026 08:01 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन? रेलवे बोर्ड को भेजा प्रस्ताव

बिहार के मुजफ्फरपुर से देश की राजधानी नई दिल्ली के बीच आधुनिक वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन चलने की उम्मीद जगी है। इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। पटना में क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की गुरुवार को बैठक हुई। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी के प्रतिनिधि जेडआरसीसी ईसीआर हरिराम मिश्रा ने बताया कि उन्होंने मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली के बीच वंदेभारत स्लीपर के परिचालन की मांग की। इसके लिए पूर्व मध्य रेलवे ने रेलवे बोर्ड को से प्रस्ताव भेजा है।

बैठक में 6 सांसद, एक विधायक एवं जेडआरयूसीसी के 38 सदस्यों मौजूद रहे। इसमें यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी और जन-आकांक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर सुझाव दिए गए। वहीं पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में रेल अवसंरचना के विकास, यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी आदि के संबंध में सुझाव दिए गए। उन्होंने वंदे भारत, अमृत भारत के साथ नई ट्रेनों के परिचालन एवं ठहराव के लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया। साथ ही रात 8 बजे के बाद मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज के बीच ट्रेन चलाने का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर कहा गया कि इसकी अनुशंसा की गई है।

मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली वंदे भारत की पुरानी है मांग

इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग पिछले कई महीनों से की जा रही है। पिछले साल दिसंबर महीने में भी केंद्रीय मंत्री राजभूषण चौधरी निषाद ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने ओवरनाइट वंदे भारत की मांग उठाई थी। उन्होंने बताया था कि रेल मंत्री ने दिल्ली-मुजफ्फरपुर रूट को वंदे भारत से जोड़ने पर हामी भरी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार से गुजरेगी लेकिन रुकेगी नहीं, वंदे भारत स्लीपर का सीमांचल में ठहराव नहीं

दरअसल, मुजफ्फरपुर समेत आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के लिए सफर करते हैं। अभी अधिकतर ट्रेनों में 18 से 20 घंटे का समय लगता है। अगर इस रूट पर वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस चालू होती है तो सफर की अवधि 5 से 6 घंटे कम हो जाएगी। बता दें कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस हाल ही में हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर शुरू की गई है। आने वाले दिनों में इसे अन्य मार्गों पर भी चालू किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।