Vaishali DM Varsha Singh song video viral कभी अलविदा ना कहना.., जब IAS वर्षा सिंह ने गाया गाना; वैशाली की बनी हैं DM, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कभी अलविदा ना कहना.., जब IAS वर्षा सिंह ने गाया गाना; वैशाली की बनी हैं DM

सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि अरवल में अपने विदाई समारोह में आईएएस वर्षा सिंह ने यह गीत गाया था। यहां बता दें कि अरवल से ट्रांसफर होने के बाद वर्षा सिंह नगर विकास विभाग में अपर सचिव (एडिशनल सेक्रेटरी) बनी थीं।

Tue, 3 June 2025 11:38 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, वैशाली
share
कभी अलविदा ना कहना.., जब IAS वर्षा सिंह ने गाया गाना; वैशाली की बनी हैं DM

बिहार के वैशाली जिले की नई जिलाधिकारी बनीं IAS वर्षा सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आईएएस वर्षा सिंह हाथ में माइक लिए सुरीली अंदाज में गाना गाती नजर आ रही हैं। वर्षा सिंह मशहूर बॉलीवुड गीत 'कभी अलविदा ना कहना' गुनगुनाती हुई सुनाई दे रही हैं।

वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यह वीडियो उस वक्त का है जब पिछले साल सितंबर के महीने में उनका अरवल जिले से ट्रांसफर हुआ था। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि अरवल में अपने विदाई समारोह में आईएएस वर्षा सिंह ने यह गीत गाया था। यहां बता दें कि अरवल से ट्रांसफर होने के बाद वर्षा सिंह नगर विकास विभाग में अपर सचिव (एडिशनल सेक्रेटरी) बनी थीं। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की कतई पुष्टि नहीं करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीचरों को अब छुट्टी के लिए ऑनलाइन देना होगा आवेदन, मातृत्व अवकाश कितने दिनों तक

IAS वर्षा सिंह को लेकर बताया जाता है कि वो साल 2016 बैच की अधिकारी हैं। वर्षा सिंह मूल रूप से खगड़िया जिले की रहने वाली हैं। वर्षा सिंह ने अपनी पढ़ाई महाराष्ट्र के नागपुर से की है। वर्षा सिंह गोपालगंज जिले में सदर एसडीएम के पद पर अपनी सेवा दे चुकी हैं। वर्षा सिंह की छवि एक तेज-तर्रार आईएएस अफसर की रही है। बता दें कि वर्षा सिंह से पहले यशपाल मीणा वैशाली के डीएम थे। यशपाल मीणा को जल संसाधन विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में टीचरों के पास तबादला रोकने का मौका, आवेदन वापस कैसे लें; जानें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।