Two youths were brutally beaten to death in Begusarai their bodies were packed in polythene and thrown in a field बेगूसराय में बेरहमी से दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, पॉलिथीन में पैक कर शवों को खेत में फेंका, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेगूसराय में बेरहमी से दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, पॉलिथीन में पैक कर शवों को खेत में फेंका

बेगूसराय में बेरहमी से दो लोगों की हत्या के बाद शवों को पॉलिथीन में पैक कर एक खेत में फेंक दिया गया। दोनों शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

Tue, 22 April 2025 05:45 AMsandeep हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, बीहट/बेगूसराय
share
बेगूसराय में बेरहमी से दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या, पॉलिथीन में पैक कर शवों को खेत में फेंका

बेगूसराय जिले के बरौनी क्षेत्र में अवध तिरहुत रोड पर हरपुर के निकट निर्माणाधीन कॉलोनी के पीछे एक खेत से बरौनी थाना पुलिस ने दो अज्ञात शव बरामद किया है। प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि दोनों युवकों की हत्या पीट-पीटकर अन्यत्र करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। रस्सी से दोनों शव बंधे हुए थे तथा प्लास्टिक में शव लपेटा हुआ था।

शव की सूचना मिलते ही सिंघौल तथा बरौनी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी गई। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि बेरहमी से दो लोगों की हत्या के बाद शव को उक्त जगह पर लाकर फेंका गया है। दोनों शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना से लापता छात्रा का मुंगेर में मर्डर! रेल ट्रैक पर मिला शव, सदमे में परिवार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पार्किंग विवाद तो बहाना था, आरा में 3 लोगों की हत्या के पीछे वर्चस्व की जंग

एफएसएल टीम ने भी मामले की छानबीन की है। सोमवार की शाम जब मजदूर गेहूं काटने वास्तु विहार कॉलोनी के पीछे गये तो दो पॉलिथीन में पैक शव को देखा। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।