Two real brothers died due to drowning while bathing in Araria accident due to going into deep water अररिया में नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गहरे पानी में जाने से हादसा, गांव में पसरा मातम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अररिया में नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गहरे पानी में जाने से हादसा, गांव में पसरा मातम

अररिया जिले में नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गयी। स्कूल की छुट्टियों पर दोनों भाई घर आए थे। नहाते वक्त गहरे पानी में जाने की वजह से हादसा हुआ है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है। मृतकों के पिता चेन्नई में काम करते हैं।

Sun, 13 Oct 2024 04:42 PMsandeep हिन्दुस्तान, अररिया, संवाददाता
share
अररिया में नहाने के दौरान डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गहरे पानी में जाने से हादसा, गांव में पसरा मातम

अररिया जिले के रानीगंज थाना इलाके में फरियानी नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गयी। बड़े भाई अलकमा की उम्र 12 वर्ष है, जबकि छोटे भाई हनजला की आयु नौ साल है। दोनों विस्टोरिया पंचायत के डुमरिया गांव निवासी मोहम्मद कलीमुद्दीन के बेटे थे। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे अररिया में रहकर पढ़ाई करते थे,जबकि उनके पिता चेन्नई में काम करते है।

दो दिन पहले ही दोनों बच्चे छुट्टी पर घर आये थे। रविवार को दोनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए फरियानी नदी के नसीर घाट गये थे। इसी दौरान दोनों बच्चे एक-एक कर नदी के गहरे पानी में जाने लगे, जबतक अन्य बच्चे कुछ समझ पाते तब तक दोनों भाई गहरे पानी में चले गए। बच्चों के शोर-शराबा करने पर गांव के लोग जुटे। इसके बाद दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बेहोशी की हालत में नदी से निकालकर इलाज के लिए रानीगंज रेफ़रल अस्पताल लाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता को बचाने में बेटे की गई जान, दुर्गा पूजा कलश विसर्जन के दौरान हादसा

अररिया जिले के रानीगंज थाना इलाके में फरियानी नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गयी। बड़े भाई अलकमा की उम्र 12 वर्ष है, जबकि छोटे भाई हनजला की आयु नौ साल है। दोनों विस्टोरिया पंचायत के डुमरिया गांव निवासी मोहम्मद कलीमुद्दीन के बेटे थे। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बच्चे अररिया में रहकर पढ़ाई करते थे,जबकि उनके पिता चेन्नई में काम करते है।

दो दिन पहले ही दोनों बच्चे छुट्टी पर घर आये थे। रविवार को दोनों बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ नहाने के लिए फरियानी नदी के नसीर घाट गये थे। इसी दौरान दोनों बच्चे एक-एक कर नदी के गहरे पानी में जाने लगे, जबतक अन्य बच्चे कुछ समझ पाते तब तक दोनों भाई गहरे पानी में चले गए। बच्चों के शोर-शराबा करने पर गांव के लोग जुटे। इसके बाद दोनों को कड़ी मशक्कत के बाद बेहोशी की हालत में नदी से निकालकर इलाज के लिए रानीगंज रेफ़रल अस्पताल लाया गया।

|#+|

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। मृतक बच्चों के पिता चेन्नई में ही है। उनके घर आने के बाद ही बच्चों का अंतिम संस्कार किया जायेगा। इधर घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दो सगे भाइयों की मौत की घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।