two lakh 10 thousand rupees will given in mukhyamantri rojgar yojna know about last date मुख्यमंत्री रोजगार योजना में 2 लाख 10 हजार रुपये मिलेंगे, आवेदन की आखिरी तारीख क्या है, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुख्यमंत्री रोजगार योजना में 2 लाख 10 हजार रुपये मिलेंगे, आवेदन की आखिरी तारीख क्या है

जविका जो नहीं जुड़ी हैं, उन्हें पहले इसका सदस्य बनाना होगा। इसके लिए संबंधित ग्राम संगठन में उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र में महिलाएं आवेदन जमा कर सकती हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र में जीविका सदस्य बनने के लिए इसकी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

Mon, 22 Dec 2025 07:06 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
मुख्यमंत्री रोजगार योजना में 2 लाख 10 हजार रुपये मिलेंगे, आवेदन की आखिरी तारीख क्या है

बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में दो लाख दस हजार रुपये तक आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय कर दी गई है। अब-तक इस योजना में एक करोड़ 56 लाख महिलाओं को दस-दस हजार की सहायता राशि भेजी गई है। ग्रामीण विकास विभाग ने कहा है कि जीविका से जुड़ी महिलाएं अपने ग्राम संगठन में जाकर इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं।

जविका जो नहीं जुड़ी हैं, उन्हें पहले इसका सदस्य बनाना होगा। इसके लिए संबंधित ग्राम संगठन में उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र में महिलाएं आवेदन जमा कर सकती हैं। वहीं, शहरी क्षेत्र में जीविका सदस्य बनने के लिए इसकी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में कपकपी, बिहार में कोहरे और ठिठुरन से सिहरे लोग

शहरी क्षेत्र की महिलाएं जो जीविका से जुड़ी हुई हैं, वह अपने स्तरीय संगठन या ग्राम संगठन के द्वारा आयोजित विशेष बैठक अथवा नगर निकाय द्वारा आयोजित विशेष बैठक में भाग लेकर आवेदन कर सकती हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।