Two girls married after 5 month relationship in west champaran bihar ननद ने भाभी की बहन की मांग में डाला सिंदूर, 5 माह के रिलेशनशीप के बाद मंदिर में रचाई शादी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ननद ने भाभी की बहन की मांग में डाला सिंदूर, 5 माह के रिलेशनशीप के बाद मंदिर में रचाई शादी

  • शादी करने वाली दोनों लड़कियां आपस में रिश्तेदार हैं। पांच महीने से दोनों रिलेशनशीप में थे।

Fri, 4 April 2025 06:41 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, बेतिया
share
ननद ने भाभी की बहन की मांग में डाला सिंदूर, 5 माह के रिलेशनशीप के बाद मंदिर में रचाई शादी

बिहार के पश्चिम चंपारण से शादी का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जिले के योगापट्टी में दो युवतियों ने आपस में ही शादी कर ली। एक ने दूसरे की मांग में सिंदूर डाला और साथ में जीने मरने की कसमें खायीं। दोनों लड़कियां आपस में रिश्तेदार हैं। दूल्हा बनी लड़की दुल्हन की बहन की ननद है। शादी की चर्चा जिले भर में हो रही है। परिजन इस शादी को मानने से इनकार कर रहे हैं और दोनों को समझाया-बुझाया जा रहा है।

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक लड़की दूसरे की मांग में सिंदूर डाल रही है। वह वीडियो में बता रही है कि उसका घर योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र की डुमरी पंचायत के अहिरौली गांव के वार्ड- 4 में है। उसका नाम रेखा कुमारी है। वहीं दूसरी लड़की चनपटिया थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी प्रियंका कुमारी है।

वायरल वीडियो में उसने यह भी बताया है कि दोनों का रिलेशन पांच माह से है। चनपटिया की प्रियंका योगापट्टी की रेखा की भाभी की बहन है। इसी दौरान दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हुआ। साथ रहते-रहते दोनों में प्रेम हो गया। दो दिन पूर्व दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली।

शादी के बाद रेखा प्रियंका को लेकर अहिरौली स्थित अपने घर पहुंची। हालांकि कि परिजनों ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। प्रियंका के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। परिजन दोनों को समझाने में जुटे हुए हैं। लेकिन दोनों मानने के लिए तैयार नहीं हैं और साथ जीने-मरने की कसमें खा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।