Two children died due to drowning while bathing in Samastipur accident due to slipping in deep water समस्तीपुर में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत, गहरे पानी में फिसलने से हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

समस्तीपुर में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत, गहरे पानी में फिसलने से हादसा

समस्तीपुर के सोहमा गांव में में नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। मृतकों में 12 साल का अमर कुमार और 13 साल का कुमार गौरव शामिल है। गहरे पानी में फिसलने के चलते दोनों बच्चे डूब गए। बच्चों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है।

Sun, 10 Nov 2024 10:40 PMsandeep हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share
समस्तीपुर में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत, गहरे पानी में फिसलने से हादसा

समस्तीपुर के बिथान प्रखंड के सोहमा गांव में करेह में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। मृतकों में सोहमा निवासी रंजीत ठाकुर का पुत्र अमर कुमार (12) एवं सुनील ठाकुर का पुत्र कुमार गौरव (13) शामिल है। दोनो दोस्तों के साथ सरस्वती मंदिर के निकट करेह नदी में स्नान करने गए थे। उसी दौरान नदी में डूब गए।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को गांव के पांच बच्चे करेह नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। अन्य बच्चों के हल्ला करने पर ग्रामीणों जुटे और बच्चो की खोजबीन शुरू की।काफी मशक्कत के बाद दोनों की लाश मिली।

घटना की सूचना मिलते ही बिथान थानाध्यक्ष राजू कुमार पहुंचे और मृतकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद से दोनों बच्चों के घर मे कोहराम मचा हुआ है, गांव में भी मातम पसरा हुआ है। इस हादसे से दो घरों में मायूसी पसर गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।