Two brothers died after drwoning in pond while playing in Supaul खेल-खेल में पैर फिसला, पोखर में डूबने से सगे भाइयों की मौत; एक ही घर के दो चिराग बूझे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खेल-खेल में पैर फिसला, पोखर में डूबने से सगे भाइयों की मौत; एक ही घर के दो चिराग बूझे

सुपौल जिले के रामपुर में खेलते-खेलते पैर फिसलने से एक ही परिवार के दो बच्चे पोखर में गिर गए। दोनों भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इससे घर में मातम छा गया है।

Sat, 2 Nov 2024 02:51 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, सुपौल
share
खेल-खेल में पैर फिसला, पोखर में डूबने से सगे भाइयों की मौत; एक ही घर के दो चिराग बूझे

बिहार के सुपौल जिले में दुखद हादसे से एक ही घर के दो चिराग बूझ गए। जिले के रामपुर पंचायत का है। शुक्रवार को पोखर में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दोनों आपस में सगे भाई थे। दोनों शाम में करीब पांच बजे पोखर के पास खेल रहे थे, तभी पैर फिसलने से वे डूब गए। दोनों की मौत होने से घर में मातम छा गया है। मृतकों की पहचान रामपुर पंचायत के वार्ड 4 निवासी मोहम्मद फिरोज के बेटे मोहम्मद मेहरान (9) और आदिल (6) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक दोनों भाई शाम में खेल रहे थे। तभी मेहरान का पैर फिसल गया और वह पोखर में गिरकर डूबने लगा। यह देखकर उसका छोटा भाई आदिल घबरा गया। वह शोर मचाते हुए अपने भाई को बचाने के लिए खुद भी पोखर में कूद गया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच कुछ स्थानीय युवकों ने पोखर में दोनों बच्चों की तलाश शुरू की। मगर बहुत खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किशनगंज में एक ही परिवार के तीन बच्चों की रहस्यमयी बीमारी से मौत, इलाके में खौफ

इसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई। एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे के प्रयास के बाद दोनों बच्चों को मृत अवस्था में बाहर निकाला। बच्चों की मां नफीसा खातुन ने बताया कि मेहरान और आदिल घर के पास खेलने आए थे। इसी बीच पोखर में डूबने से उनकी मौत हो गई। बच्चों के पिता फिरोज मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए हैं। उनकी दादी कुलसुम, दादा तैयब समेत सभी परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद इलाके के कई घरों में चूल्हे नहीं जले।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।