Tractor fell into 15 feet deep ditch chaos created due to death of uncle and nephew Supaul Bihar Bihar News: 15 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर, चाचा-भतीजा की मौत से मचा कोहराम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar News: 15 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर, चाचा-भतीजा की मौत से मचा कोहराम

बिहार के सुपौल में एक हादसे में चाचा और भतीजा एक साथ चिर निद्रा में सो गए। जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के कटहरा पंचायत में शनिवार की शाम करीब 7 बजे नहर की सड़क पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर 15 फीट नीचे खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई।

Sun, 8 Dec 2024 01:14 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, सुपौल
share
Bihar News: 15 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर, चाचा-भतीजा की मौत से मचा कोहराम

बिहार के सुपौल में एक हादसे में चाचा और भतीजा एक साथ चिर निद्रा में सो गए। जिले के छातापुर थाना क्षेत्र के कटहरा पंचायत में शनिवार की शाम करीब 7 बजे नहर की सड़क पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर 15 फीट नीचे खाई में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार चाचा-भतीजा की मौत हो गई। वहीं घटना बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मरने वालों की पहचान चाचा मनोज साह, 45 साल और भतीजा आशीष कुमार,12 वर्ष के रूप में की गयी है। जानकारी के मुताबिक चाचा-भतीजा शनिवार की शाम को अपने खेत से एक ट्रैक्टर से वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में नहर की सड़क पर ट्रैक्टर चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस वजह से ट्रैक्टर करीब 15 फीट खाई में पलट गई। जिस कारण ट्रैक्टर के नीचे दबकर चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद ट्रैक्टर पलटने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई। लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी के बाद मृतक के घर मातम पसर गया है। परिजनों के आसूं थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस दर्दनाक घटना की जानकारी के बाद आसपास के घरों का चूल्हा बंद पड़ गया है।

घटना को लेकर छातापुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है। नियम के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।