Toe cut body injured body hidden in straw child brutally murdered in Nalanda पैर की उंगली काटी, शरीर पर दिए जख्म, पुआल में छिपाया शव; नालंदा में बच्चे की निर्मम हत्या, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पैर की उंगली काटी, शरीर पर दिए जख्म, पुआल में छिपाया शव; नालंदा में बच्चे की निर्मम हत्या

नालंदा जिले में पुआल के ढेर से बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बच्चे के पैर की उंगुली कट हुई थी। शरीर पर चोट के निशान हैं। बच्चे की हत्या को निर्ममता से अंजाम दिया गया है। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।

Tue, 7 Jan 2025 06:21 PMsandeep हिन्दुस्तान, निज प्रतिनिधि, नालंदा
share
पैर की उंगली काटी, शरीर पर दिए जख्म, पुआल में छिपाया शव; नालंदा में बच्चे की निर्मम हत्या

नालंदा जिले के नूरसराय इलाके के डोइया गांव में सोमवार को पुआल के ढेर से बच्चे का शव बरामद किया गया। वो रविवार की शाम से ही गायब था। मृतक सोनू पासवान का छह वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार था। शरीर पर जख्म के निशान थे। पैर की एक उंगली कटी हुई थी। खून के निशान भी मिले हैं। परिजन हत्या करने के बाद शव को छिपाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, परिजन किसी से दुश्मनी की बात से इनकार कर रहे हैं। किसी पर आरोप भी नहीं लगा रहे हैं।

घटना की जानकारी पाकर एसपी भारत सोनी, सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल, थानाध्यक्ष रजनीश कुमार गांव पहुंचे। श्वान दस्ते व एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पिता ने बताया कि रविवार की शाम वह घर के पास से खेल रहा था। उसी दौरान गायब हो गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि मौत कैसे हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:17 साल की बेटी से रेप की कोशिश, पिता को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले किया

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बच्चे की हत्या की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। आखिर क्यों मासूम को अगवाकर उसकी हत्या की गई। मासूम की हत्या की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।