Tirhut graduate by election Jan Suraj will give competition to RJD JDU Dr Vinayak Gautam declared candidate तिरहुत स्नातक उपचुनाव: RJD-JDU को टक्कर देगी प्रशांत किशोर की जन सुराज, डॉ विनायक गौतम प्रत्याशी घोषित, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तिरहुत स्नातक उपचुनाव: RJD-JDU को टक्कर देगी प्रशांत किशोर की जन सुराज, डॉ विनायक गौतम प्रत्याशी घोषित

तिरहुत स्नातक उपचुनाव की जंग में अब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की भी एंट्री हो गई है। जन सुराज ने डॉ विनायक गौतम को प्रत्याशी घोषित किया है। अब इस सीट पर भी मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। डॉ विनायक पेशे से डॉक्टर हैं और प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट हैं।

Fri, 15 Nov 2024 08:47 PMsandeep हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
तिरहुत स्नातक उपचुनाव: RJD-JDU को टक्कर देगी प्रशांत किशोर की जन सुराज, डॉ विनायक गौतम प्रत्याशी घोषित

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में हो रहे विधान परिषद उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। मुजफ्फरपुर के डॉ विनायक गौतम जन सुराज ने अपना प्रत्याशी बनाया है। मुजफ्फरपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी ने यह घोषणा की। इस दौरान पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना पूर्व सांसद सीताराम यादव, गांधीवादी नेता लक्षणदेव सिंह और एके द्विवेदी उपस्थित रहे।

आपको बता दें डॉ विनायक गौतम पेशे से डॉक्टर और प्रसिद्ध रेडियोलॉजिस्ट हैं। इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई नेतरहाट स्कूल से की है। इसके बाद MBBS की पढ़ाई देवराज उर्स मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर और MD रेडियोलॉजी की पढ़ाई ग्रांट मेडिकल कॉलेज एंड सर जेजे हॉस्पिटल, मुंबई से की है। दिल्ली, मुजफ्फरपुर, सासाराम, छपरा, बेतिया और मोतीहारी के मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं दी हैं। विनायक गौतम के पिता राम कुमार सिंह तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधान परिषद के सदस्य रहे हैं, और माता डॉ सुनीति पांडेय MDDM कॉलेज मुजफ्फरपुर में प्रिंसिपल रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तिरहुत स्नातक उपचुनाव: JUD के अभिषेक झा ने भरा पर्चा, बोले- कोई चुनौती नहीं

अब तिरहुत का विधान परिषद उपचुनाव भी त्रिकोणीय हो गया है। एक तरफ एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी अभिषेक झा हैं, तो वहीं महागठबंधन ने आरजेडी प्रत्याशी गोपी किशन पर दांव लगाया है। अब प्रशांत किशोर की जनसुराज भी इस चुनावी दंगल में उतर गई है। इसके अलावा कई निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में है। जिन्होने तिरहुत की जंग और दिलचस्प बना दी है। आपको बता दें सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर के सांसद बनने के बाद ये सीट खाली हुई है। देवेश ठाकुर चार बार इस सीट से एमएलसी रह चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।