Thousands of Biharis stranded in Gulf countries due to Iran-Israel war relatives can seek information on this helpline ईरान-इजराइल युद्ध से हजारों बिहारी खाड़ी देशों में फंसे, परिजन इस हेल्प लाइन नंबर पर लें जानकारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ईरान-इजराइल युद्ध से हजारों बिहारी खाड़ी देशों में फंसे, परिजन इस हेल्प लाइन नंबर पर लें जानकारी

बिहार के लोग सबसे ज्यादा सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान, बहरीन, कुवैत, मलेशिया, जार्डन और इराक जाते हैं। इरान में भी काफी परिवार हैं। कतर की राजधानी दोहा में मिथिलांचल के तीन परिवार हैं।

Sun, 1 March 2026 09:05 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान-इजराइल युद्ध से हजारों बिहारी खाड़ी देशों में फंसे, परिजन इस हेल्प लाइन नंबर पर लें जानकारी

ईरान-इजराइल युद्ध के बाद राज्य के हजारों लोग खाड़ी देशों में फंस गए हैं। बिहार में इनके परिजन इनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। फोन से संपर्क कर इनका कुशल-क्षेम जान रहे हैं। आपके अपने लाइव हिन्दुस्तान ने खाड़ी देशों में फंसे राज्य के निवासियों से बात की। इनका कहना है कि फिलहाल सुरक्षित हैं। सभी एक-दूसरे के संपर्क में है। हालांकि, युद्ध ज्यादा भड़कने को लेकर वे चिंतित हैं। राज्य के लोग सबसे ज्यादा सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान, बहरीन, कुवैत, मलेशिया, जार्डन और इराक जाते हैं। इरान में भी काफी परिवार हैं। कतर की राजधानी दोहा में मिथिलांचल के तीन परिवार हैं। अररिया के विनय मिश्रा, धीरेन्द्र चौधरी और मधुबनी के नीरज चौधरी वहां प्राइवेट कंपनी में बड़े पदों पर हैं। जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

घर के लोग काफी परेशान हैं। विनय मिश्रा कहते हैं हवाई हमले की जानकारी मिलते ही अलर्ट घोषित हो गया है। हमलोग अपने-अपने घरों में हैं। हालांकि, शाम में सारे लोग एक जगह पर एकत्रित हो गए। रात में साथ ही रहे। घर के लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि हवाई हमले के बाद थोड़ी चिंता हुई। सरकार ने अलर्ट भी किया है, लेकिन फिलहाल कोई परेशानी नहीं हैं। रिहायशी इलाकों में होने के कारण सुरक्षित महसूस कर रहे हैं पर घर से लगातार फोन किया जा रहा है। बिहार में बैठे उनके परिवार के लोग हर घंटे उनके वहां की जानकारी ले रहे हैं।

अररिया-पूर्णिया के लोगों को हैदराबाद एयरपोर्ट पर रोका

हैदराबाद से कतर जाने को तैयार कई परिवार के लोगों को एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया है। उन्हें रात में हैदराबाद में ही रुकना होगा। वे रविवार को बिहार वापस आएंगे। इनमें अररिया और पूर्णिया के लोग शामिल हैं। हालात सामान्य होने के बाद ही अब वे कतर जा सकेंगे।

कुवैत में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते हैं। वे परेशान हैं। कई होली में यहां आने को तैयार थे, लेकिन अब उनका घर आ पाना मुश्किल हो गया है। पटना के गोला रोड स्थित निवासी श्रवण कुमार कुवैत ऑयल कंपनी में इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि मिसाइल हमले के बाद एमेरिटस एयरवेज ने खाड़ी देशों से अपनी सभी उड़ाने रद्द कर दी है। मिसाइल हमले में कोई मानवीय क्षति नहीं हुई है, क्योंकि उस इलाके में आमलोगों का आवागमन नहीं होता है। उनके अनुसार सभी भारतीय अपने परिजनों से संपर्क में हैं और सुरक्षित हैं।

कुबैत में दस लाख भारतीय

कुवैत में करीब दस लाख से अधिक भारतीय मौजूद हैं। मिसाइल हमले के बाद सभी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें भी एक मार्च को होली के मौके पर वापस भारत लौटने के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन अभी संभव नहीं है। वहीं, कुवैत स्थित भारतीय दूतावास से एडवाइजरी जारी की गई है और सभी भारतीयों से सुरक्षा नियमों और आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति में दूतावास से संपर्क करने को कहा गया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 96565501946 जारी किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।