Third Amrit Bharat Train rack reached Bihar preparations to run on this route बिहार में तीसरी अमृत भारत ट्रेन का रैक पहुंचा, इस रूट पर चलाने की तैयारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में तीसरी अमृत भारत ट्रेन का रैक पहुंचा, इस रूट पर चलाने की तैयारी

बिहार में तीसरी अमृत भारत ट्रेन का रैक पहुंच गया है। पंजाब के लिए चलाने की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है कि राज्य की तीसरी अमृत भारत को भी सहरसा से ही चलाया जाएगा। हाल ही में सहरसा से मुंबई के लिए अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत हुई है।

Tue, 6 May 2025 10:50 AMJayesh Jetawat निज प्रतिनिधि, सहरसा
share
बिहार में तीसरी अमृत भारत ट्रेन का रैक पहुंचा, इस रूट पर चलाने की तैयारी

बिहार को तीसरी अमृत भारत ट्रेन की सौगात जल्द ही मिलने वाली है। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि इस ट्रेन का संचालन भी सहरसा से ही किया जाएगा। इसे सहरसा से फिरोजपुर (पंजाब) रूट पर चलाया जाएगा। राज्य की तीसरी अमृत भारत ट्रेन का रैक भी बिहार पहुंच गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सहरसा-फिरोजपुर अमृत भारत ट्रेन के परिचालन की तारीख और फाइनल रूट से संबंधित जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। पंजाब के फिरोजपुर तक जिस अमृत भारत ट्रेन को सहरसा से चलाया जाना है, उसका रैक सहरसा पहुंच गया है। इसे अभी सुपौल के सरायगढ़ में रखा गया है।

बिहार की तीसरी अमृत भारत ट्रेन साप्ताहिक होगी

बिहार से चलने वाली तीसरी अमृत भारत ट्रेन साप्ताहिक होगी। फिलहाल एक रैक ही उपलब्ध होने के कारण इसे सप्ताह में एक दिन ही चलाया जाएगा। जो रैक सहरसा से फिरोजपुर जाएगा, वापसी में भी वही लौटेगा। बाद में अन्य रैक आने पर ट्रेन की अवधि घटाई जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमृत भारत एक्सप्रेस का 2 मई से करें सफर,सहरसा से मुंबई तक का जानें किराया और रूट
ये भी पढ़ें:बिहार की वंदे भारत ट्रेनें एक घंटे की देरी से क्यों चल रही हैं, यात्री भी नाराज

समस्तीपुर मंडल के रेल प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। मंडल के दिशा-निर्देशानुसार अमृत भारत की वाशिंग पिट सहरसा में धुलाई, सफाई, मेंटनेश और स्टेशन पर ठहराव से संबंधित इंतजाम किए जाने लगे हैं।

सहरसा को दूसरी अमृत भारत मिलेगी

यह सहरसा स्टेशन को मिलने वाली दूसरी अमृत भारत होगी। पिछले महीने ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक अमृत भारत ट्रेन को वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके अलावा, दरभंगा से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच अमृत भारत टे्रेन पहले ही चल रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।