thieves run away with ram janki and laxman Ashtadhatu Idol in chapra temple बिहार में थाने से 5 गज की दूरी पर चोरी, राम-जानकी और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति ले गए चोर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में थाने से 5 गज की दूरी पर चोरी, राम-जानकी और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति ले गए चोर

सीसीटीवी डिस्क सहित अन्य सामग्री भी चोरों ने चुराए हैं। सोमवार की सुबह मंदिर की सफाई करने पुजारी पहुंचे तो सब कुछ गायब मिला। यह मूर्तियां 100 साल पुरानी अष्टधातु की बताई जा रही हैं। इन मूर्तियों की कीमत करोड़ों में आंकी गई है।

Mon, 5 Jan 2026 11:31 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, छपरा
share
बिहार में थाने से 5 गज की दूरी पर चोरी, राम-जानकी और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति ले गए चोर

बिहार के गोपालगंज जिले में कुछ समय थावे मंदिर में हुई चोरी काफी चर्चा में रही थी। अब छपरा में चोरों ने मंदिर में हाथ साफ किया है। मशरक थाना गेट से महज पांच गज की दूरी पर स्थित पौराणिक राम जानकी शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर मंदिर से अष्टधातु से बनी भगवान राम, जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियों के साथ-साथ सीसीटीवी का डीवीआर/डिस्क व अन्य कीमती सामग्री लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब हुई, जब मंदिर पुजारी पूजा के लिए पहुंचे और ताला टूटा देखा।

सूचना मिलते ही मशरक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक जांच के लिए स्वान दस्ते को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। हालांकि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की दिशा स्पष्ट न होने और रिकॉर्डिंग डिस्क चोरी हो जाने के कारण जांच में पुलिस को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि थाना के इतने नजदीक स्थित मंदिर में चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। गौरतलब है कि मशरक थाना अध्यक्ष स्वयं उक्त मंदिर समिति के पदेन सदस्य भी हैं, ऐसे में इस चोरी की घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।