temprature will rise and fog will countine in bihar weather said imd Bihar Weather Today: तीन दिन में 4 डिग्री बढ़ेगा तापमान, छाया रहेगा कोहरा; बिहार में मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Today: तीन दिन में 4 डिग्री बढ़ेगा तापमान, छाया रहेगा कोहरा; बिहार में मौसम का हाल

  • Bihar Weather Today: मौसम विभाग ने पटना के न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान जताया है। लेकिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। जबकि सुबह और शाम के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने के भी आसार हैं।

Sun, 12 Jan 2025 06:23 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather Today: तीन दिन में 4 डिग्री बढ़ेगा तापमान, छाया रहेगा कोहरा; बिहार में मौसम का हाल

Bihar Weather Today: पटना सहित प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में पिछले एक सप्ताह से उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पटना में पिछले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 6.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जिस कारण जहां लोगों को दिन में कनकनी से राहत मिली है, वहीं रात में लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। रविवार की सुबह भी लोगों को ठंड का एहसास हुआ है। इसके अलावा कई जगहों पर कोहरा देखा गया है।

वहीं मौसम विभाग ने पटना के न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों के दौरान दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान जताया है। लेकिन अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। जबकि सुबह और शाम के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने के भी आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी! बिहार खेल विश्वविद्यालय को UGC से मिल गई मान्यता, यह कोर्स होंगे शुरू

शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।प्रदेश का सबसे गर्म शहर 26.4 डिग्री सेल्सियस के साथ फारबिसगंज और सबसे ठंडा शहर 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रहा है।

तापमान में बदलाव से लोग हो रहे असहज

पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बदलाव होने के कारण लोग असहज हो रहे हैं। जिस कारण लोगों को कभी दिन में कनकनी, तो रात में भीषण ठंड का एहसास हो रहा है। तो वहीं अधिकतम तापमान बढ़ने के कारण सीधे धूप के नीचे आने पर लोगों को गर्मी और छाया में जाने पर ठंड महसूस होता है। ऐसा होने से कई लोग बीमार पढ़ रहे हैं। जिस कारण अस्पतालों में बुखार, सर्दी, जुकाम जैसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। तो कई लोग घरों में ही निजी चिकित्सक के सलाह पर दवा का सेवन कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहकारिता बैंक में धोखाधड़ी पर ऐक्शन, ED ने चार को पकड़ा; आलोक मेहता को समन जल्द
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में वाहन जांच अभियान, सड़क हादसे में मदद करने वालों का मिलेगा सम्मान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।