Tejashwi Yadav sought votes for Tej Pratap sister in law he roared in Parsa saying Nitish Uncle is copying me तेज प्रताप की साली के लिए तेजस्वी ने मांगे वोट; परसा में खूब गरजे, बोले- नीतीश चाचा मेरी कॉपी कर रहे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप की साली के लिए तेजस्वी ने मांगे वोट; परसा में खूब गरजे, बोले- नीतीश चाचा मेरी कॉपी कर रहे

सारण की परसा सीट पर राजद प्रत्याशी करिश्मा राय के लिए तेजस्वी यादव ने वोट मांगे। इस दौरान उन्होने नीतीश सरकार को घेरते हुए कहा कि इनका खुद का कोई विजन नहीं है। ये लोग मेरी कॉपी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होने हर घर सरकारी नौकरी का वादा दोहराया।

Tue, 28 Oct 2025 03:58 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, परसा/सारण
share
तेज प्रताप की साली के लिए तेजस्वी ने मांगे वोट; परसा में खूब गरजे, बोले- नीतीश चाचा मेरी कॉपी कर रहे

बिहार चुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव धुआंधार प्रचार में जुट गए हैं। मगंलवार को उन्होने सारण की परसा सीट से राजद प्रत्याशी करिश्मा राय के लिए वोट मांगे। करिश्मा तेज प्रताप की साली हैं। वे उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन है। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर उनकी योजनाओं को कॉपी करने का आरोप लगाया है।

उन्होने कहा कि बिहार के विकास के लिए मैंने जो योजनाएं बनाई थी, उसे नीतीश कुमार कॉपी कर रहे हैं। लेकिन कॉपी भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। तेजस्वी ने कहा महागठबंधन की सरकार बनी को ताड़ी से बैन हटाएंगे, बिहार में शराब की होम डिलीवरी हो रही है। 20 दिनों के अंदर कानून बनाकर जिस घर में सरकारी नौकरी नहीं होगी। उसे सरकारी नौकरी देंगे। वहीं पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि फैक्ट्री गुजरात में लगाएंगे और वोट बिहार से लेंगे। बिहार को बिहारी ही चलाएगा, बाहरी नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल-तेजस्वी पर लालू की छत्र छाया, मुझपर नहीं; बोले तेज प्रताप यादव
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साली साहिबा को थमाया RJD का टिकट तेजस्वी ने तेजू को दिखा दिया 'करिश्मा'

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर पंचायत प्रतिनिधियों का 50 लाख का बीमा किया जाएगा। पीडीएस का कमीशन बढ़ाया जाएगा। नाई, कुम्हार, लोहार को 5 लाख की सहायता करेंगे। तेजस्वी ने लोगों से कहा कि सिर्फ एक बार मौका दीजिए आपकी उम्मीदों का तेजस्वी छक्का लगाएगा। करप्शन और अपराध को क्लीन बोल्ड करेगा। इस दौरान उन्होने परसा से आरजेडी प्रत्याशी डॉ. करिश्मा राय को भारी मतों से जिताने की अपील की।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।