Tejashwi Yadav reply on Pashupati Paras Mahagathbandhan entry question अभी बस खिड़की खुली है; महागठबंधन में पशुपति पारस की एंट्री पर तेजस्वी बोले- आगे देखेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अभी बस खिड़की खुली है; महागठबंधन में पशुपति पारस की एंट्री पर तेजस्वी बोले- आगे देखेंगे

पशुपति पारस की रालोजपा को महागठबंधन में शामिल कराने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आगे की बैठकों में देखते हैं, क्या होता है। जो भी होगा बता देंगे।

Thu, 17 April 2025 06:37 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अभी बस खिड़की खुली है; महागठबंधन में पशुपति पारस की एंट्री पर तेजस्वी बोले- आगे देखेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) की महागठबंधन में एंट्री पर सस्पेंस बना हुआ है। पटना में गुरुवार को हुई महागठबंधन की पहली बैठक में पारस को साथ लाने पर कोई फैसला नहीं हुआ। बैठक के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव से इस बारे में सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि आगे जो बैठकें होंगी उनमें देखा जाएगा।

रालोजपा प्रमुख पशुपति पारस ने तीन दिन पहले औपचारिक रूप से एनडीए से अलग होने की घोषणा की थी। इसके बाद से उनके महागठबंधन में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बुधवार को मीडिया से बातचीत में जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया था, तो पारस ने कहा कि उन्हें महागठबंधन की बैठक का न्योता नहीं मिला है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी वह अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एनडीए से अब RLJP का कोई नाता नहीं; चुनाव से पहले पशुपति पारस का बड़ा ऐलान

पशुपति पारस ने महागठबंधन में जाने के संकेत जरूर दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले वह फैसला लेंगे कि किस गठबंधन में जाना है। उन्होंने यह भी कहा कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता है, तो किसी न किसी गठबंधन में रहकर ही रालोजपा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल और तेजस्वी का हाथ थामेंगे पारस? एनडीए छोड़ने के बाद RLJP का प्लान क्या है

दूसरी ओर, पारस को लेकर आरजेडी और कांग्रेस अभी कॉन्फिडेंट नहीं दिख रही है। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान जब पारस की पार्टी को एनडीए में साइडलाइन किया गया था, तब भी उनके महागठबंधन में जाने की अटकलें चली थीं। हालांकि, बाद में वे बिना चुनाव लड़े एनडीए के लिए ही प्रचार करते नजर आए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।