tejashwi yadav reacts on cm nitish pragati yatra and corruption in bihar थके हुए मुख्यमंत्री, पेपर लीक और करप्शन; कार्टून शेयर कर नीतीश पर तेजस्वी का तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

थके हुए मुख्यमंत्री, पेपर लीक और करप्शन; कार्टून शेयर कर नीतीश पर तेजस्वी का तंज

  • इस कार्टून को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, ‘थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है। विज्ञापनों के माध्यम से सैंकड़ों करोड़ झूठे प्रचार में फूंक रहे हैं।’

Wed, 8 Jan 2025 12:19 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
थके हुए मुख्यमंत्री, पेपर लीक और करप्शन; कार्टून शेयर कर नीतीश पर तेजस्वी का तंज

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पेपर लीक और भ्रष्टाचार और सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा पर एक साथ निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक कार्टून के जरिए राज्य की नीतीश सरकार पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने बिहार में पुल टूटने की घटनाओं पर तंज कसते हुए जो कार्टून शेयर किया है उसमें बिहार में पुलों की स्थिति को दर्शाया गया है। इस कार्टून पर लिखा गया है, ‘नीतीश जी की 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपये की दुर्गति यात्रा।’

इस कार्टून को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा, 'थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है। विज्ञापनों के माध्यम से सैंकड़ों करोड़ झूठे प्रचार में फूंक रहे हैं। बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत पर अब तीसरा केस, कोर्ट में भीड़ जुटाने और पुलिस से धक्का-मुक्की का आरोप

बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक बरसात में ही सैंकड़ों पुल-पुलिया ढह जाते है। दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है। महंगाई हर घर-हर परिवार को खा रही है। छोटे बड़े व्यवसायों का व्यवसाय बर्बादी के कगार पर है। इनके शासन में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में बिहार अव्वल है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर के आरोप पर पुलिस की सफाई, जेल नहीं गए थे, बेल बॉन्ड पर निकले हैं
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:…चुनावी हवा के साथ बह जाओगे, अब जदयू ने पीके के पोस्टर का जवाब दे कसा तंज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।