tejashwi wore shirt with words iraj ka papa written see atmosphere of lalu s grandson s birthday party in photo video तेजस्वी ने पहना इराज का पापा लिखा शर्ट, फोटो-वीडियो में देखिए लालू के पोते की बर्थडे पार्टी का माहौल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी ने पहना इराज का पापा लिखा शर्ट, फोटो-वीडियो में देखिए लालू के पोते की बर्थडे पार्टी का माहौल

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने Iraj's father लिखी शर्ट पहनी। वो पार्टी में आकर्षण का केंद्र बने रहे। सबकी निगाहें इराज और उसके पापा की ओर थीं। जन्मदिन का आयोजन गाज़ियाबाद स्थित रागिनी विला में किया गया था। यह लालू यादव की चौथे नंबर की बेटी रागिनी यादव का घर बताया जा रहा है।

Thu, 28 May 2026 12:24 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
तेजस्वी ने पहना इराज का पापा लिखा शर्ट, फोटो-वीडियो में देखिए लालू के पोते की बर्थडे पार्टी का माहौल

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पोते और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के बेटे इराज लालू यादव का आज पहला जन्मदिन दिल्ली में मनाया गया। इस खास मौके पर लालू परिवार एक नजर आया। पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद समेत विपक्ष के कई बड़े नेता बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने Iraj's father लिखी शर्ट पहनी। वो पार्टी में आकर्षण का केंद्र बने रहे। जन्मदिन का आयोजन गाज़ियाबाद स्थित रागिनी विला में किया गया था। यह लालू यादव की चौथे नंबर की बेटी रागिनी यादव का घर बताया जा रहा है।

इराज के जन्म दिन समारोह में राजद के कई वरिष्ठ नेता, विधायक, सांसद के साथ-साथ राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए। इराज का जन्म 27 मई को कोलकाता में हुआ था। उसका नाम लालू यादव ने बड़े मंगल पर पैदा होने के चलते भगवान हनुमान के नाम पर इराज रखा है। तेजस्वी यादव ने नौ दिसंबर 2021 को अपनी बचपन की दोस्त रचेल गोडिन्हो से शादी की थी। शादी के बाद उनका नाम बदलकर राजश्री यादव रखा गया। इराज उनकी दूसरी संतान हैं। तेजस्वी और राजश्री की एक बेटी भी है। उसका नाम कात्यायनी है। कात्यायनी का जन्म 2023 में हुआ था।

27 मई 2025 को तेजस्वी के बेटे के जन्म के मौके पर लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी कोलकाता गए थे। तब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रहीं ममता बनर्जी ने भी अस्पताल पहुंचकर उन्हें बधाई दी थी। लालू यादव ने अपने पोते का नाम इराज रखा और आज यानी 27 मई 2026 को उसका पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।