Tejashwi will form the government will become the Chief Minister Lalu Yadav said on the survey of C voters choice of तेजस्वी बनाएंगे सरकार, बनेंगे मुख्यमंत्री; सी वोटर के CM फेस की पसंद के सर्वे पर बोले लालू यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी बनाएंगे सरकार, बनेंगे मुख्यमंत्री; सी वोटर के CM फेस की पसंद के सर्वे पर बोले लालू यादव

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने एक बार फिर से कहा से तेजस्वी यादव आगामी चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बनेंगे। जहानाबाद में मखदुमपुर के मीराबिगहा में सी वोटर की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पसंद के बारे में कराए गए सर्वे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Sun, 2 March 2025 07:47 PMsandeep हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, मखदुमपुर/ जहानाबाद
share
तेजस्वी बनाएंगे सरकार, बनेंगे मुख्यमंत्री; सी वोटर के CM फेस की पसंद के सर्वे पर बोले लालू यादव

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि तेजस्वी युवा और कर्मठ हैं। वो आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री बनेंगे। सी वोटर की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पसंद के बारे में कराए गए सर्वे पर उन्होंने यह टिप्पणी की। दरअसल सर्वे में मुख्यमंत्री के तौर पर 41 फीसदी लोगों ने तेजस्वी को पहली पसंद बताया है। वीं दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार हैं, जिन्हें 18 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। 15% के साथ सम्राट चौधरी, 4 फीसदी पर चिराग पासवान का नाम है।

दरअसल लालू यादव रविवार को जहानाबाद के मीरा बिगहा गांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेता शिक्षाविद डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद यादव के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजद सुप्रीमो ने कहा कि चंद्रिका प्रसाद यादव हमारे कॉलेज के मित्र थे। वे हमारे निकटतम मित्रों में से एक थे। उनका असमय चले जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है। उनका जीवन शिक्षा जगत के लिए समर्पित था। उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए काफी अच्छा काम किया, जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। शिक्षा क्षेत्र में काम के लिए उन्हें आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बबुआ करेगा ट्वीट,जनता कर देगी क्विट; तेजस्वी पर JDU के नीरज बरसे
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की सरकार बनी, तो नया बिहार बनाएंगे; छपरा में बोले लालू यादव

पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने बिहार की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। इसके बाद उन्होंने गांव में स्थापित तीन मंदिरों को घूम-घूमकर देखा। गांव में प्राचीन काल की दर्जनों मूर्तियां प्राप्त हुई थीं। जिसे स्वर्गीय चंद्रिका यादव के प्रयास से संरक्षित किया गया है। इस मौके पर जहानाबाद विधायक सुदय यादव, मखदुमपुर विधायक सतीश दास, पूर्व विधायक सूबेदार दास, सच्चिदानंद यादव समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता व अन्य लोग उपस्थित थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।