Tej Pratap sought blessings from Lalu and Rabri met with Tejashwi invited entire family for dahi chuda bhoj चुनाव खत्म, झगड़ा खत्म? तेज प्रताप का लालू, राबड़ी, तेजस्वी को दही-चूड़ा में न्योता, कात्यायनी संग खेले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चुनाव खत्म, झगड़ा खत्म? तेज प्रताप का लालू, राबड़ी, तेजस्वी को दही-चूड़ा में न्योता, कात्यायनी संग खेले

मकर संक्रांति से एक दिन पहले तेज प्रताप ने पूरे परिवार से मुलाकात की। लालू-राबड़ी से आशीर्वाद लिया, तेजस्वी से मुलाकात की और भतीजी कात्यायनी को गोद में लिया। इस दौरान उन्होने दही-चूड़ा भोज का पूरे परिवार को न्यौता दिया।

Tue, 13 Jan 2026 09:09 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
चुनाव खत्म, झगड़ा खत्म? तेज प्रताप का लालू, राबड़ी, तेजस्वी को दही-चूड़ा में न्योता, कात्यायनी संग खेले

मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित होने वाले दही-चूड़ा भोज से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में पारिवारिक एकजुटता की तस्वीर सामने आई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव संक्रांति से एक दिन पहले पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंचे, जहां उन्होंने लालू और राबड़ी देवी से आशीर्वाद लिया, और छोटे भाई तेजस्वी यादव समेत पूरे परिवार से मुलाकात की। इस दौरान तेज प्रताप ने 14 जनवरी को 26 एम स्ट्रैंड रोड (राबड़ी आवास) में होने वाले दही-चूड़ा भोज का औपचारिक निमंत्रण पूरे परिवार को दिया।

मुलाकात के दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव और माता राबड़ी देवी से भी भेंट की और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया। पूरे समय पारिवारिक और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। तेज प्रताप अपनी भतीजी कात्यायनी को गोद में खिलाते हुए नजर आए। जिसके बाद लग रहा है कि अब चुनावी झगड़ा खत्म हो गया है। परिवार से मुलाकात की फोटो तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की।

इससे पहले भी दिल्ली कोर्ट में लैंड फॉर जॉब केस में आरोप गठन के बाद भी तेज प्रताप मीसा भारती के घर पर लालू से मिलने गए थे, जिस वक्त तेजस्वी वहां मौजूद नहीं थे। तब भी तेज प्रताप ने उन्हें चूड़ा-दही कार्यक्रम के न्योता देने की बात कही थी। हालांकि दिल्ली कोर्ट में तेज प्रताप और तेजस्वी यादव की मुलाकात के दौरान दोनों भाइयों के बीच तल्खी की चर्चा सामने आई थी। इसके बाद दोनों के रिश्तों को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसे में करीब आठ महीने बाद दोनों भाइयों की यह मुलाकात खास मानी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजय सिन्हा के दही-चूड़ा भोज में पहुंचे तेज प्रताप, एनडीए से मिल गया न्योता?
ये भी पढ़ें:नीतीश और लालू भाई जैसे, दोनों को मिले भारत रत्न; तेज प्रताप की मांग

इससे पहले आज तेज प्रताप डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के आवास पर दही-चूड़ा भोज में शामिल हुए थे। इस दौरान जब उनसे एनडीए में जाने का सवाल पूछा गया तो उन्होने कहा कि जो भी होगा आपको बता दिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।