Teenage girl raped in Patna hotel police found her in inebriated condition पटना के होटल में किशोरी से हुआ रेप, पुलिस को नशे में धुत मिली थी लड़की, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के होटल में किशोरी से हुआ रेप, पुलिस को नशे में धुत मिली थी लड़की

पटना के दीघा स्थित एक होटल में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार किया गया। आरोपी लड़का दो दिन तक पीड़िता को पटना में घुमाता रहा, फिर होटल में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसका रेप करके भाग गया।

Sat, 24 May 2025 07:01 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
पटना के होटल में किशोरी से हुआ रेप, पुलिस को नशे में धुत मिली थी लड़की

बिहार की राजधानी पटना के एक होटल में किशोरी से रेप का मामला सामने आया है। घटना दीघा थाना क्षेत्र की है। दो दिन पहले पुलिस को पोलसन रोड संख्या-4 स्थित एक होटल के कमरे से एक लड़की नशे में धुत मिली थी। जांच में पता चला कि वह राजीव नगर क्षेत्र की रहने वाली है और बीते दो दिन से घर से लापता थी। बताया जा रहा है कि एक लड़का उसे होटल में लाया था और नशा कराकर उसका बलात्कार किया, फिर उसे वहीं छोड़कर भाग गया।

पीड़िता द्वारा इसका खुलासा करने के बाद पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता ने बताया कि होटल के कमरे में आरोपी के साथ एक अन्य लड़का भी आया था। पुलिस उसकी भी तलाश में जुटी है। दीघा थानेदार संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में किशोरी की मां के बयान पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

गुरुवार को दीघा के एक होटल में लड़की के नशे की हालत में होने की सूचना पुलिस को मिली थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने होटल से एक किशोरी को बरामद किया था। वह नशे में धुत थी। बाद में इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भेजा गया। देर रात होश में आने के बाद किशोरी ने पुलिस को बताया कि दो दिनों तक आरोपी लड़के के साथ पटना में घूमी और मौज-मस्ती की।

उनके साथ लड़के का एक साथी भी मौजूद था। गुरुवार को तीनों होटल के कमरे में थे। तभी आरोपी युवक ने पीड़िता को खाने-पीने की चीजें दी थीं। उधर, अन्य युवक होटल से चला गया। खाना खाने के बाद पीड़िता अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे होटल में अकेला छोड़कर फरार हो गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।