Taliban punishment for love to meet girlfriend in Bettiah Bihar lover tied to tree beaten प्यार करने की तालिबानी सजा, प्रेमी की पेड़ से बांधकर पिटाई; रात में गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्यार करने की तालिबानी सजा, प्रेमी की पेड़ से बांधकर पिटाई; रात में गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव

मंगलवार की रात प्रेमी लड़की से मिलने उसके गांव गया था। इसकी जानकारी लोगों को लग गई और लड़की के घर वालों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Thu, 17 April 2025 02:19 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बगहा, नगर प्रतिनिधि
share
प्यार करने की तालिबानी सजा, प्रेमी की पेड़ से बांधकर पिटाई; रात में गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव

बिहार के बेतिया में एक युवक को प्यार करने की तालिबानी सजा दी गयी। पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी। युवक की जमकर पिटाई किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को पेड़ से रस्सी के सहारे बांधकर पीटा जाता दिख रहा है, वहीं युवक दर्द से कराहता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो धनहा थाना के कठार पंचायत के दोकरी गांव का बताया जा रहा है। लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक दोकरी गांव निवासी भोली चौधरी का बेटा पुत्र सुनील कुमार है। बताया जा रहा है कि सुनील का प्रेम प्रसंग तूनियहवा गांव की एक लड़की से चल रहा था। काफी दिनों से दोनों एक दूसरे मिलते जुलते थे। मंगलवार की रात वह लड़की से मिलने उसके गांव गया था। इसकी जानकारी लोगों को लग गई और लड़की के घर वालों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर पिटाई कर दी। प्रेमी युवक छटपटाते हुए छोड़ देने की गुहार लगाता रहा लेकिन उसके साथ कोई रहम नहीं किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ससुराल में दामाद की हत्या; पत्नी, सास, ससुर पुलिस हिरासत में

यह वीडियो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो को लेकर तरह तरह की बातें कही जा रही हैं। प्रेमी युवक का मजाक भी उड़ाया जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है। इस घटना को लेकर पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वीडियो देखकर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: पटना में महागठबंधन की बैठक जारी, सहनी के बाद माले बोली- तेजस्वी ही नेता

इस मामले को लेकर धनहा थाना अध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी मिली है। लेकिन अभी तक पीड़ित युवक की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस अपने स्तर से पता लगा रही है। पीड़ित की ओर आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।