Sweetness of honey tinkling of skill of Jeevika didis CM Nitish will see all this on Pragati Yatra. शहद की मिठास, लहठी की खनक, जीविका दीदियों का हुनर, सीएम नीतीश प्रगति यात्रा पर यह सब देखेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शहद की मिठास, लहठी की खनक, जीविका दीदियों का हुनर, सीएम नीतीश प्रगति यात्रा पर यह सब देखेंगे

  • नरौली पंचायत सरकार भवन में अलग-अलग 12 स्टॉल लगाए गए हैं। सीएम नीतीश कुमार सबका निरीक्षण करेंगे। शहद के कारोबार से जुड़कर जिले की महिलाएं 750.27 लाख का कारोबार कर रही हैं।

Sun, 5 Jan 2025 10:31 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता
share
शहद की मिठास, लहठी की खनक, जीविका दीदियों का हुनर, सीएम नीतीश प्रगति यात्रा पर यह सब देखेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर आज मुजफ्फरपुर आ रहे हैं. अपनी यात्रा के दौरान सीएम शहद की मिठास से लेकर दीदी की रसोई-लहठी का हुनर भी देखेंगे। वे जीविका से जुड़कर अलग-अलग कारोबार संभाल रही लखपति दीदियों का काम भी देखेंगे। जिले के मुशहरी प्रखंड के नरौली से वे प्रगति यात्रा की शुरुआत करेंगे। इसके लिए गांव से लेकर शहर तक व्यापक तैयारी की गई है। सुबह से ही पुलिस और प्रसाशन के पदाधिकारी मुशहरी में तैनात हैं। सीएम जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे और जनता से सीधे फीडबैक लेंगे। जीविका दीदियों के स्टॉल पर वे मुजफ्फरपुर की लीची की शहद की मिठास और लहठी की खूबसूरती के बारे में जानेंगे।

नरौली पंचायत सरकार भवन में अलग-अलग 12 स्टॉल लगाए गए हैं। सीएम नीतीश कुमार सबका निरीक्षण करेंगे। हालांकि, महिलाओं से संवाद कार्यक्रम नहीं होगा। मौसम को देखते हुए अब दीदियों से संवाद नहीं होगा। सीएम केवल स्टॉलों को देखेंगे और इसके जरिए इन महिलाओं की सफलता की कहानी को जानेंगे। शनिवार देर शाम तक इन महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाने की तैयारी चलती रही। इन 12 स्टॉल पर लगभग 30 महिलाएं होंगी। जीविका की डीपीएम अनिशा ने कहा कि इन महिलाओं की सफलता लगातार मेहनत का परिणाम है। केवल शहद के कारोबार से जुड़कर जिले की महिलाएं 750.27 लाख का कारोबार कर रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो बार गलती से इधर से उधर चले गए थे, लालू के ऑफर के बाद बोले सीएम नीतीश

जिले में 1853 महिलाएं जुड़ी हैं शहद के कारोबार से

जिले में 1853 महिलाएं शहद के कारोबार से जुड़ी हैं। 59 उत्पादक समूह से ये 1853 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। पिछले पांच सालों में लगभग 617 टन शहद का उत्पादन कर चुकी हैं। अनिता देवी, विभा देवी ने कहा कि एक सदस्य की औसत कमाई 3. 20 लाख हो रही है। अभी 417.588 लाख का मुनाफा महिलाएं कमा चुकी हैं। महिलाओं ने कहा कि समय-समय पर हमें ट्रेनिंग भी जीविका से दी जाती है। इसके साथ ही लहठी, सुजनी, मशरूम क्लस्टर मॉडल, दीदी की रसोई, मत्स्य पालन समेत अन्य 12 स्टॉल लगेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन आरओबी, रिंग रोड,फोरलेन, और क्या-क्या? मुजफ्फरपुर में नीतीश की प्रगति यात्रा

पहले 27 दिसम्बर को आना था

नीतीश कुमार पहले चरण में 27 दिसम्बर को ही मुजफ्परपुर आने वाले थे। लेकिन पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के कारण अंतिम समय पर उनकी यात्रा टाल दी गई क्योंकि सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया। आज मुजफ्फरपर आ रहे हैं और कल सोमवार को वैशाली में प्रगति यात्रा पर रहेंगे। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सड़क व सात निश्चय की योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के दौरान रविवार को विभिन्न योजनाओं का उद्धाटन, शिलान्यास के साथ दोपहर में समाहरणालय में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।इस बैठक में सड़क, पुल-पुलियों और उद्योगों की स्थिति पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार नरौली में मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम एनएचएआई की परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे समाहरणालय पहुंचेंगे। यहां वे तिरहुत प्रमंडलीय आयुक्त के अलावा डीएम व अन्य अधिकारियों संग जिले में संचालित विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा कर सकते हैं। इसके लिए विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने अपने स्तर से सभी आंकड़ों को दुरुस्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सीएम की बैठक में भटगांवा में बागमती नदी पर बननेवाले पुल, शहर के चंदवारा पुल और उसके पहुंच पथ के अलावा इथेनॉल उद्योग की स्थिति चर्चा हो सकती है। इसके अलावा सात निश्चय योजना को लेकर भी अधिकारी काफी गंभीर दिखे। इसके अलावा पिछली बाढ़ में खरीफ फसलों की हुई क्षति और किसानों को दी गई राहत पर भी चर्चा हो सकती है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।