Suspects under surveillance security tightened in border areas Chief Secretary holds meeting amid alert in Bihar संदिग्धों पर नजर, सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा कड़ी; बिहार में अलर्ट के बीच मुख्य सचिव की हाई लेवल मीटिंग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

संदिग्धों पर नजर, सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा कड़ी; बिहार में अलर्ट के बीच मुख्य सचिव की हाई लेवल मीटिंग

पाकिस्तान से तनाव के मद्देनजर बिहार में हाई अलर्ट है। इस बीच शुक्रवार को मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और तमाम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। बैठक में जिलाधिकारियों, एसएसपी-एसपी, आईजी, डीआईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की।

Fri, 9 May 2025 08:36 PMsandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
संदिग्धों पर नजर, सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा कड़ी; बिहार में अलर्ट के बीच मुख्य सचिव की हाई लेवल मीटिंग

बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और तमाम संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। साथ ही धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय के आला अधिकारियों, प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारियों, एसएसपी-एसपी, आईजी, डीआईजी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की। इसमें गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्तर पर हुई उच्चस्तरीय बैठक के निर्देशों को अमल में लाने पर और उसकी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी।

यही नहीं, मुख्यमंत्री की 10 मई को पूर्णिया में प्रस्तावित उच्चस्तरीय बैठक को लेकर भी मंथन किया गया। मुख्य सचिव ने धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर हाल में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी है और लगातार सघन गश्ती की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके अलावा सिविल डिफेंस को और सक्रिय करने और उसके नए स्वयंसेवकों को तत्काल प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तनाव के बीच बिहार में सिविल डिफेंस को मजबूत करने की पहल, आम लोग भी जुड़ सकेंगे
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश पहले, शादी बाद में; बिहार में मॉक ड्रिल के लिए दूल्हे ने रोक दी बारात
ये भी पढ़ें:बिहार के बाकी शहरों में भी ब्लैक आउट होगा, मुख्य सचिव ने मॉक ड्रिल पर दिया अपडेट

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

मुख्य सचिव ने सोशल मीडिया और अन्य हैंडल के माध्यम से फर्जी खबरों एवं अफवाहों को पूरी सख्ती से रोकने के लिए कारगर पहल करने को भी कहा। लोग पैनिक न हों, यह भी तैयारी रहनी चाहिए। सीमावर्ती इलाकों में किसी प्रकार की संदिग्ध चीज पर भी पैनी नजर रहनी चाहिए। लगतार सघन गश्ती हो और किसी स्तर पर सुरक्षा चूक न हो। उन्होंने मुख्यालय से इसकी सतत मानिटरिंग का भी निर्देश दिया।

बिहार में अभी हाई अलर्ट

दरअसल, पाकिस्तान से तनाव के मद्देनजर बिहार में हाई अलर्ट है। यहां तक कि सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों व कर्मियों एवं आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों तथा कर्मियों की छट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। स्वास्थ्य विभाग एवं कानून व्यवस्था से जुड़े सभी कर्मियों को पूरी तरह अलर्ट पर रखा गया है। ऐसे में मुख्य सचिव स्वयं पूरे हालात पर नजर रखे हुए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।