superintendent of Nawada Balika Griha Priyanka hanged herself after making video call with her husband पति संग वीडियो कॉल कर प्रियंका ने लगाई फांसी, नवादा बालिका गृह की थी अधीक्षक; सुसाइड नोट में क्या?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पति संग वीडियो कॉल कर प्रियंका ने लगाई फांसी, नवादा बालिका गृह की थी अधीक्षक; सुसाइड नोट में क्या?

  • पति से वीडियो कॉल करते प्रियंका ने अपने सरकारी आवास में पंखे से फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर डीएम, एसडीओ, डीएसपी समेत घटना स्थल पर पहुंचे। आत्महत्या का कारण नहीं बताया गया है।

Mon, 31 March 2025 05:30 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नवादा
share
पति संग वीडियो कॉल कर प्रियंका ने लगाई फांसी, नवादा बालिका गृह की थी अधीक्षक; सुसाइड नोट में क्या?

बिहार के नवादा में वृहद आश्रय गृह की महिला अधीक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थी। हैरानी की बात यह कि पति से वीडियो कॉल करते प्रियंका ने अपने सरकारी आवास में पंखे से फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर डीएम, एसडीओ, डीएसपी समेत घटना स्थल पर पहुंचे। आत्महत्या का कारण नहीं बताया गया है।

घटना नवादा नगर थाना के बुधौल की है जहां अधीक्षक का सरकारी आवास है। वह आश्रय गृह की बालिका गृह में पोस्टेड थी। घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसे पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया है। डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट में किसी को भी जिम्मेवार नहीं ठहराया गया है। प्रशासन को प्रियंका के पति ने ही घटना की जानकारी दी क्योंकि दोनों वीडियो कॉल से बात कर रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक ही परिवार के 3 लोगों की संदेहास्पद मौत से सनसनी, पुलिस पर गंभीर आरोप

जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने घटना स्थल से नमूनों का संकलन किया। आरंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी ने बताया कि पहली नजर में यह सुसाइड का केस प्रतीत होता है लेकिन, पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दारोगा ने बिहार पुलिस को किया शर्मसार, लड़के को बनाया हवस का शिकार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।