sudama prasad wife shop sold by frauds in ara bhojpur बिहार में सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी की दुकान किसी और को बेच दी, फर्जीवाड़ा से हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी की दुकान किसी और को बेच दी, फर्जीवाड़ा से हड़कंप

वर्तमान में वह आरा सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी हैं। सांसद की पत्नी शोभा देवी ने डीडीसी को आवेदन देकर सूचित किया कि वर्तमान में उक्त दुकान पर गैर कानूनी रूप से हाउसिंग कॉलोनी निवासी अर्जुन कुमार ने अवैध कब्जा कर दुकान का संचालन किया जा रहा है।

Wed, 3 Sep 2025 11:37 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, आरा
share
बिहार में सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी की दुकान किसी और को बेच दी, फर्जीवाड़ा से हड़कंप

बिहार में एक सांसद की पत्नी के दुकान को फर्जीवाड़े से बेच दिया गया। आरा के भाकपा माले सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी शोभा देवी के नाम से बरटांड़ स्थित जिला परिषद की आवंटित दुकान को फर्जीवाड़ा कर दूसरे को बेच दिया गया। सांसद की पत्नी की शिकायत पर जिला परिषद ने जांच की तो पता चला कि इस दुकान को फर्जी तरीके से पावर ऑफ एटर्नी बनाकर दूसरे को बेच दिया गया।

जिला परिषद ने दुकान से अवैध कब्जा हटाते हुए इसे सील कर दिया। बरटांड स्थित जिला परिषद की दुकान संख्या आर(1)9 को दंडाधिकारी और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कब्जा मुक्त कर दुकान को सील कर दिया गया। डीडीसी सादात अनवर ने बताया कि 1994 में बरटांड स्थित जिला परिषद की दुकान संख्या आर (1) 9 शोभा देवी, पिता स्व रामचन्द्र बाउरी, ग्राम सांगामहुल, पो मुगमा, थाना निरसा, जिला धनबाद को आवंटित की गई थी।

वर्तमान में वह आरा सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी हैं। सांसद की पत्नी शोभा देवी ने डीडीसी को आवेदन देकर सूचित किया कि वर्तमान में उक्त दुकान पर गैर कानूनी रूप से हाउसिंग कॉलोनी निवासी अर्जुन कुमार ने अवैध कब्जा कर दुकान का संचालन किया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।