Subsidy GST incentives free land Nitish Kumar special package for entrepreneurs मुफ्त जमीन, सब्सिडी, जीएसटी में छूट; बिहार में उद्योग लगाने वालों को नीतीश का स्पेशल पैकेज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुफ्त जमीन, सब्सिडी, जीएसटी में छूट; बिहार में उद्योग लगाने वालों को नीतीश का स्पेशल पैकेज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में नए उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को अगले 6 महीने तक विशेष आर्थिक पैकेज देगी। इसमें मुफ्त जमीन, कैपिटल सब्सिडी, जीएसटी प्रोत्साहन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। 

Sat, 16 Aug 2025 08:20 AMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मुफ्त जमीन, सब्सिडी, जीएसटी में छूट; बिहार में उद्योग लगाने वालों को नीतीश का स्पेशल पैकेज

बिहार में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार उद्यमी और कारोबारियों के लिए स्पेशल पैकेज लेकर आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान से इसकी घोषणा की। अब शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी विस्तृत जानकारी दी है। इसके तहत बिहार में नए उद्योग लगाने वालों को अगले 6 महीने तक विशेष सुविधा दी जाएंगी। इनमें कैपिटल सब्सिडी, ब्याज एवं जीएसटी में छूट, मुफ्त जमीन जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि साल 2020 में सात निश्चय-2 के तहत की गई घोषणा के क्रम में सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। अब सरकार ने अगले 5 सालों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधाएं देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। अब बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा।

उद्यमियों के लिए विशेष आर्थिक पैकेज में क्या है?

1. कैपिटल सब्सिडी, ब्याज सब्सिडी और जीएसटी के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा।

2. उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी तथा ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी।

3. ⁠उद्योग लगाने हेतु आवंटित भूमि से संबंधित विवादों को समाप्त किया जाएगा।

4. ⁠यह सारी सुविधाएं अगले 6 महीने में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को दी जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:100 रुपये परीक्षा शुल्क, उद्योगों को सब्सिडी; नीतीश के 4 बड़े ऐलान

सीएम नीतीश ने कहा कि इनके अलावा कई और प्रावधान भी किए गए हैं, जिनसे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।