Pushpam Priya Choudhary car attacker Gaurav Anand arrested also threatened to kill her पुष्पम प्रिया की गाड़ी पर हमला करने वाला गौरव आनंद गिरफ्तार, तोड़फोड़ के बाद मारने की धमकी भी दी थी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पुष्पम प्रिया की गाड़ी पर हमला करने वाला गौरव आनंद गिरफ्तार, तोड़फोड़ के बाद मारने की धमकी भी दी थी

द प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी की गाड़ी पर हमला करने वाले गौरव आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पटना का रहने वाला है, उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

Fri, 28 June 2024 06:04 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
पुष्पम प्रिया की गाड़ी पर हमला करने वाला गौरव आनंद गिरफ्तार, तोड़फोड़ के बाद मारने की धमकी भी दी थी

द प्लुरल्स पार्टी की प्रमुख पुष्पम प्रिया चौधरी की गाड़ी पर हमला करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की नाम गौरव आनंद है और वह पटना के लोहिया नगर का रहने वाला है। वह झारखंड के बोकारो स्थित एक कंपनी में काम करता था। उसने पुष्पम प्रिया चौधरी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी भी दी थी।

जानकारी के मुताबिक 12 जून की सुबह पटना के एसकेपुरी पार्क स्थित द प्लुरल्स पार्टी के दफ्तर के बाहर खड़ी पुष्पम प्रिया चौधरी की कार में तोड़फोड़ की गई थी। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई। इस मामले में एसकेपुरी थाने में केस दर्ज किया गया था। हालांकि, आरोपी की पहचान नहीं होने से पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी।

इसी बीच एक शख्स सोशल मीडिया पर पुष्पम प्रिया को अपशब्द करने के साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने इस बारे में छानबीन की। इसके बाद धमकी देने वाले गौरव आनंद को उसके लोहिया नगर स्थित घर से बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरव ने पूछताछ में पुलिस के सामने स्वीकार किया कि उसने ही पुष्पम प्रिया की गाड़ी में तोड़फोड़ की थी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। गौरव बीते चार महीने से पटना में रह रहा है। इससे पहले वह बोकारो में एक निजी कंपनी में काम करता था। उसने पुष्पम प्रिया की गाड़ी पर हमला क्यों किया, इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।