One sided lover Girl killed his lover boy Dead body hanged on Electricity Tower in Samastipur Bihar Poloce arrested Girl Murder of youth शादी से इनकार की खौफनाक सजाः वन-साइडेड प्रेमिका ने युवक को मरवा कर बिजली के टावर पर टंगवाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादी से इनकार की खौफनाक सजाः वन-साइडेड प्रेमिका ने युवक को मरवा कर बिजली के टावर पर टंगवाया

पंकज से उसी गांव के अवधेश राय की पुत्री एक तरफा प्रेम करती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन पंकज ऐसा नहीं चाहता था। अवधेश राय,उसके पुत्र कोकिल राय व उसकी पुत्री ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

Fri, 12 Aug 2022 10:10 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share
शादी से इनकार की खौफनाक सजाः वन-साइडेड प्रेमिका ने युवक को मरवा कर बिजली के टावर पर टंगवाया

बिहार से समस्तीपुर में एक युवक को शादी से इनकार करने की खौफनाक सजा दी गयी। गांव की ही एक
युवती उससे एकतरफा प्यार करती थी। मृत युवक शादी के लिए तैयार नहीं था। इससे नाराज प्रेमिका ने अपने पिता और भाई से उसे मरवा दिया और आत्महत्या का रूप देने के लिए बिजली के टावर पर टंगवा दिया। युवक का नाम पंकज था।

जिले के खानपुर थाना क्षेत्र की खैरी पंचायत में शुक्रवार को बिजली के टावर से लटका युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि पंकज की हत्या करने के बाद बिजली के टावर से लटका दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पंकज कानू बिशनपुर पंचायत के ललित महतो का पुत्र था।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सदर डीएसपी एसएच फकरी भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। 

मृत पंकज के पिता ललित महतो ने बताया कि पंकज से उसी गांव के अवधेश राय की पुत्री एक तरफा प्रेम
करती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन पंकज ऐसा नहीं चाहता था। आरोप है कि अवधेश राय,
उसके पुत्र कोकिल राय व उसकी पुत्री ने मिलकर उसकी हत्या की है। हत्या के बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए बिजली के टावर से शव लटका दिया। 

ललित ने बताया कि पंकज को शुक्रवार शाम कोकिल बुला कर ले गया था। सुबह में उसकी लाश मिली। 
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जमकर हंगामा कर दिया। उन्होंने पुलिस को लाश उठाने से रोक दिया। ग्रामीण हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। मौके पर खैरा पंचायत की मुखिया मोनी कुमारी, पंचायत समिति सदस्य मिंटू राय, कानू बिशनपुर के मुखिया के पति महेश्वर राम व पूर्व मुखिया राजगीर महतो भी पहुंचे। सभी के सहयोग से पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। 

इस मामले में खानपुर थानाध्यक्ष डीके भारती ने बताया कि पंकज के पिता के आवेदन पर कोकिल और उसकी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवक और आरोपित युवती एक साथ जागरण में काम करते थे। स्टेज पर काम करते करते युवती पंकज से प्रेम करने लगी थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।