JDU leader Rasul Baliyavi said 30 percent Muslims should be recruited in the army to fight against Pakistani terrorists JDU नेता रसूल बलियावी बोले- पाकिस्तानी आतंकियो से लड़ने को फौज में 30 फीसदी मुस्लिमों की भर्ती हो, Bihar Hindi News - Hindustan
More

JDU नेता रसूल बलियावी बोले- पाकिस्तानी आतंकियो से लड़ने को फौज में 30 फीसदी मुस्लिमों की भर्ती हो

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने रविवार को एक बार फिर बेतुके बोल बोले। उन्होने कहा कि पीएम को अगर पाकिस्तान से डर लगता है तो वो 30 प्रतिशत मुसलमानों को फौज में भर्ती करें।

Mon, 13 Feb 2023 08:34 PMSandeep लाइव हिन्दुस्तान, नवादा
share
JDU नेता रसूल बलियावी बोले- पाकिस्तानी आतंकियो से लड़ने को फौज में 30 फीसदी मुस्लिमों की भर्ती हो

विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने रविवार को एक बार फिर बेतुके बोल बोले। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री को अगर पाकिस्तान से डर लगता है तो वो 30 प्रतिशत मुसलमानों को फौज में भर्ती करें।

फौज में भर्ती कर लो 30% मुस्लिम- बलियावी
रसूल बलियावी ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान के आतंकवादियों से निपटने में डर लग रहा है तो फौज में सिर्फ 30% मुसलमानों को जगह देकर देखें। नवादा में रविवार को मरकजी इदारा-ए-शरिया की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान गुलाम रसूल बलियावी ने ये बयान दिया।

रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
यही नहीं जदयू नेता रसूल बलियावी  रामदेव और धीरेंद्र शास्त्री पर भी जमकर बरसे। उन्होंने बाबा रामदेव को विदेशी बताया और कहा कि उनकी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। उन्होंने मंच से कहा कि रामदेव भारतीय नहीं हैं। उनका लश्कर-ए-तैयबा या जैश-ए-मोहम्मद से संबंध है। इसके बाद बलियावी ने रामदेव को अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए का एजेंट भी बता दिया।

रामदेव भारत कब आए, कैसे आए और उन्हें इतना लोन कैसे मिल गया इसकी भी जांच होनी चाहिए। सुर्खियों में चल रहे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को बलियावी ने बहुरूपिया करार दिया। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री कौन हैं क्या है, हमें पता नहीं। इस तरह के बहरूपियों की हमारे देश में कोई जगह नहीं है। कपड़े और मेकअप से कोई देश को गुमराह नहीं कर सकता है। 

शहरों को कर्बला बना देंगे, जेडीयू नेता बलियावी का विवादित बयान
पिछले दिनों गुलाम रसूल बलियावी ने झारखंड के हजारीबाग में एक सभा के दौरान भड़काऊ बयान दिया था। उन्होंने बीजेपी से निष्कासित नूपुर शर्मा पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर किसी ने उनके आका की इज्जत पर हाथ डाला तो वे शहरों को कर्बला बना देंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।